IPL 2023: रिंकू को टॉप से हिलाना मुश्किल, 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
राजस्थान रॉयल्स को दो बड़े स्कोर करने के बाद अंतिम ओवर में जाकर हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई और हैदराबाद ने रॉयल्स को हराया है।

IPL 2023: मौजूदा आईपीएल में ऐसे मौके कई बार आए हैं जब मुकाबला अंतिम ओवर तक चला गया हो। बीते रविवार को ही सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को अंतिम गेंद पर हरा दिया। इससे पहले मुंबई इंडियंस, केकेआर आदि टीमों ने भी अंतिम ओवर में अपने मुकाबले जीते थे।
ऐसा पहले भी होता आया है जब अंतिम ओवर में टीम को जीत दिलाने के लिए बल्लेबाजों ने धमाकेदार बैटिंग का प्रदर्शन किया है। हालांकि कई बार ताबड़तोड़ बैटिंग के बाद भी टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। इस कड़ी में उन बल्लेबाजों के बारे में जानना जरूरी है जिन्होंने सफल रन चेज में अंतिम ओवर के दौरान सबसे ज्यादा रन जड़े।
सफल रन चेज में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन वाले बल्लेबाज
30 - रिंकू सिंह बनाम गुजरात टाइटंस (2023)
22 - रोहित शर्मा बनाम केकेआर (2009)
22 - धोनी बनाम पंजाब किंग्स (2016)
20 - अक्षर पटेल बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2020)
18 - टिम डेविड बनाम राजस्थान रॉयल्स (2023)
18 - डेविड मिलर बनाम राजस्थान रॉयल्स (2022)
18 - राशिद खान बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2022)
18 - धोनी बनाम पंजाब किंग्स (2010)
17 - अब्दुल समद बनाम राजस्थान रॉयल्स (2023)*
17 - फ्रैंकलिन बनाम केकेआर (2011)
17 - डीविलियर्स बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया (2012)
इस लिस्ट में रिंकू सिंह का नाम टॉप पर है। उन्होंने इस सीजन गुजरात के खिलाफ धमाका किया था। रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के जमाए थे। केकेआर को जीत दर्ज करने में सफलता मिली थी। उनका नाम इस लिस्ट में टॉप पर है। उनके अलावा भी इस सीजन दो बार अंतिम ओवर में बड़े रन बने।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो टीमों ने बड़ा स्कोर अंतिम ओवर में चेज किया। टिम डेविड ने तीन छक्के लगातर जड़ते हुए मुंबई को जीत दिलाई थी। अब्दुल समद ने हैदराबाद को अंतिम गेंद पर छक्के से जीत दिलाई। खास बात यह है कि दोनों बार रॉयल्स 200 से ज्यादा स्कोर करने के बाद हार गई।












Click it and Unblock the Notifications