IPL 2023 Award Winners: आईपीएल में अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
IPL 2023 Award Winners List: आईपीएल का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता और गुजरात टाइटंस रनर अप रही। यहां अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें।

IPL 2023 Award Winners: आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को अंतिम गेंद पर 5 विकेट से हराते हुए ख़िताब हासिल कर लिया। चेन्नई ने 16 सालों में पांचवीं बार खिताबी जीत दर्ज की है। उनके अलावा मुंबई ने पांच बार ख़िताब जीता है। फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा और चेन्नई ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की।
आईपीएल का फाइनल होने के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में काफी इनाम और इनामी राशि दी गई। अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहाँ दी गई है।
आईपीएल 2023 अवॉर्ड लिस्ट
प्लेयर ऑफ़ द मैच (फाइनल)- डेवोन कॉनवे
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीजन- यशस्वी जायसवाल
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर- शुभमन गिल
कैच ऑफ़ द सीजन- राशिद खान (काइल मेयर्स का कैच)
फेयरप्ले अवॉर्ड- दिल्ली कैपिटल्स
पर्पल कैप- मोहम्मद शमी
ऑरेंज कैप- शुभमन गिल
आईपीएल 2023 विनर- चेन्नई सुपर किंग्स
आईपीएल 2023 रनरअप- गुजरात टाइटंस
आईपीएल 2023 की अवॉर्ड लिस्ट की तरफ अगर नज़र डाली जाए, तो यहाँ गुजरात ने बाजी मार ली है। दोनों बड़े अवॉर्ड पर्पल कैप और ऑरेंज कैप पर गुजरात के खिलाड़ी हैं। इस अवॉर्ड के लिए 15-15 लाख की राशि मिली। विनर चेन्नई है इसलिए 20 करोड़ रुपये के अलावा ट्रॉफी मिली। गुजरात की टीम को भी 13 करोड़ रुपये की बड़ी रकम प्राप्त हुई है।












Click it and Unblock the Notifications