DC vs GT: क्यों स्टंप्स पर गेंद लगने के बाद भी आउट नहीं हुए डेविड वॉर्नर, पृथ्वी को जाना पड़ा पवेलियन

Delhi Capitals vs Gujarat Titans, Match Updates: दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत गुजरात टाइटंस के खिलाफ अच्छी नहीं रही है। टीम ने जल्द ही अपने दो विकेट गंवा दिए हैं।

david warner

DC vs GT, 7th Match, Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योा दिया गया है। टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही। टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ और नंबर तीन के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की।

विकेट से गेंद लगने के बाद भी आउट नहीं हुए वॉर्नर

मोहम्मद शमी की गेंद पर डेविड वॉर्नर आउट होने से बाल बाल बच गए। मोहम्मद शमी की तेज रफ्तार की गेंद सीधे जाकर स्टंप पर जा लगी। लेकिन स्टंप को छूने के साथ ही गेंद विकेटकीपर के पास चली गई। मोहम्मद शमी ये घटना देखकर हैरान रह गए। भले ही डेविड वॉर्नर के किस्मत ने उनका साथ दे दिया हो, लेकिन पृथ्वी शॉ शमी की गेंद पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। पंत की गैर मौजूदगी में दिल्ली की बल्लेबाजी में गहराई नजर नहीं आ रही है।

पृथ्वी शॉ और मार्श रहे फ्लॉप

घरेलू टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ गुजरात के खिलाफ फ्लॉप रहे। अल्जारी जोसेफ ने मोहम्मद शमी की गेंद पर एक कमाल का कैच पकड़ने का काम किया। पृथ्वी ने अपनी छोटी सी पारी में 5 गेंद पर 7 रन बनाने का काम किया। पृथ्वी शॉ के अलावा मिचेल मार्श भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। मोहम्मद शमी ने मार्श को क्लीन बोल्ड कर दिया। मार्श चार गेंद पर एक चौके की मदद से चार रन बनाने में सफल रहे।

यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, रिले रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अमन हकीम खान, खलील अहमद, एनरिच नोर्त्जे।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+