IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का बड़ा दावा, कहा- इस साल का सीजन पृथ्वी शॉ के रहेगा नाम
दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि आईपीएल 2023 का सीजन पूरी तरह से पृथ्वी शॉ के नाम रहने वाला है, क्योंकि उन्होंने अपने गेम में बहुत सुधार किया है।

आईपीएल 2023 के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल, पोंटिंग का मानना है कि आईपीएल का 16वां सीजन जो कि 31 मार्च से शुरू हो रहा है वो पूरी तरह से पृथ्वी शॉ के नाम रहने वाला है। रिकी पोंटिंग ने कहा है कि पृथ्वी शॉ के लिए यह सीजन एक ब्रेक आउट सीजन रहने वाला है, क्रिकेट फैंस को इस आईपीएल में असली पृथ्वी शॉ देखने को मिलेगीा। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2023 में पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ खेला जाएगा।
अलग ही पृथ्वी शॉ देखने को मिल रहा है- पोंटिंग
टूर्नामेंट के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने पृथ्वी शॉ को लेकर कहा है, "पृथ्वी शॉ हाल ही में एनसीए से निकलकर टीम के साथ जुड़े हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं। इन दिनों उनकी बल्लेबाजी में जो सुधार आया है, वैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। हमारे ट्रेनिंग कैंप में अलग ही पृथ्वी शॉ देखने को मिल रहा है और आईपीएल के आगामी सीजन में भी दुनिया अलग पृथ्वी शॉ को देखेगी। प्रैक्टिस सेशन में पृथ्वी शॉ पहले से ज्यादा कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि इस बार का आईपीएल उनके लिए सबसे बड़ा सीजन रहने वाला है।
पृथ्वी ने फील्डिंग पर भी दिया है ध्यान- पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आगे कहा है कि पृथ्वी शॉ इस वक्त बेहतर स्थिति में हैं उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग पर भी काफी काम किया है, जो टीम के लिए अच्छे संकेत हैं। मुझे यकीन है कि हम इस साल असली पृथ्वी देखने जा रहे हैं। पोंटिंग ने आगे कहा है कि मैंने हाल ही में यह कहा था कि एक क्रिकेटर के रूप में आप अगर अपना 100 प्रतिशत गेम में नहीं देंगे तो यह खेल आपसे सब कुछ छीन लेगा, लेकिन अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो यही खेल आपको बहुत कुछ देगा।
आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उसके बाद से पृथ्वी टीम से बाहर हैं। बीच में पृथ्वी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद माना जा रहा था कि उनकी टीम में वापसी होगी, लेकिन फिर चोट की वजह से पृथ्वी एनसीए चले गए।












Click it and Unblock the Notifications