DC vs SRH: दिल्ली और हैदराबाद के बीच होगा जोरदार मुकाबला, आंकड़ों में दोनों बराबरी पर
DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड आंकड़े देखें, तो कहा जा सकता है कि एक कांटे का मुकाबला होगा।

DC vs SRH Head to head: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा है। दिल्ली की टीम ने दो मैचों जीत हासिल की है और सनराइजर्स हैदराबाद को भी इतने ही मुकाबलों में जीत हासिल करने का मौका मिला है। आज दोनों के बीच मुकाबला होना है।
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच मुकाबलों पर नज़र डाली जाए, तो कोई फर्क नहीं है। दोनों टीमों ने की टक्कर एक-दूसरे को दी है। आज भी एक कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े यही कहानी बयां करते हैं।
DC बनाम SRH हेड टू हेड
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ज्यादा मैच नहीं हुए हैं लेकिन अब तक 22 बार दोनों का आमना-सामना हुआ है। इन 22 मैचों में टक्कर बराबरी की रही है। 11 मैचों में दिल्ली की टीम को जीत दर्ज करने का मौका मिला और 11 में ही हैदराबाद ने जीत दर्ज की है।
उच्चतम स्कोर के मामले में हैदाबाद आगे
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मैचों में एक पारी का उच्चतम स्कोर देखा जाए, तो इसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी है। हैदराबाद की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा 219 रन देखने को मिले हैं। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 207 रन सबसे ज्यादा स्कोर रहा है।
दिल्ली के नाम है न्यूनतम स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स के नाम न्यूनतम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है। दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ 80 रन का सबसे कम स्कोर बनाया है। इसके अलावा हैदराबाद की तरफ से मामला 100 पार है। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 116 का न्यूनतम स्कोर बनाया गया है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, रिपल पटेल, एनरिच नार्जे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्कराम (कप्तान), हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन, मार्को जानसेन, अब्दुल समद, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।












Click it and Unblock the Notifications