DC vs RCB: आरसीबी की टीम दिल्ली कैपिटल्स को धो डालेगी, जानें क्या है दोनों के आंकड़ों का खेल

DC vs RCB Match: आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों में आरसीबी ने दिल्ली से ज्यादा मैच जीते हैं। इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स आस-पास भी नहीं दिख रही है।

DC vs RCB

DC vs RCB Head to head: आईपीएल धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है। आज के डबल हेडर में शाम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। दिल्ली इस सीजन खराब दौर से गुजर रही है। कुछ भी सही घटित नहीं हो रहा है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अब तक 3 ही मैचों में जीत दर्ज की है और तालिका में अंतिम स्थान पर है। दूसरी तरफ आरसीबी का प्रदर्शन ठीक रहा है। आरसीबी ने अब तक 9 मुकाबले खेलकर 5 में जीत हासिल की है। ऐसे में देखना होगा कि आरसीबी और दिल्ली के बीच हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी हेड टू हेड आंकड़े

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए तो आरसीबी काफी आगे नज़र आ रही है। दिल्ली की टीम उनके आस-पास भी नहीं हैं। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच आईपीएल में अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। दिल्ली ने 10 और आरसीबी ने 18 मैच जीते हैं। एक मैच अनिर्णीत रहा है।

उच्चतम स्कोर के मामले में आरसीबी आगे

दोनों टीमों के बीच खेले गए 29 मैचों में एक पारी का सर्वाधिक स्कोर भी आरसीबी के नाम ही है। आरसीबी ने इस मामले में बाजी मारी है। दिल्ली के खिलाफ आरसीबी ने सर्वाधिक 215 रन ठोके हैं। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स का सर्वाधिक स्कोर 196 रनों का ही है। इस तरह दिल्ली यहाँ पीछे है।

न्यूनतम स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के नाम

दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में सबसे कम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किया है। 29 मैचों में सबसे कम दिल्ली ने 95 रनों का स्कोर किया है। आरसीबी ने इस मामले में भी बाजी मारी है। आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में सबसे कम 137 रनों का स्कोर बनाया है।

DC vs RCB संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रिले रोसौव, प्रियम गर्ग, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिन्दु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+