DC vs PBKS: पंजाब किंग्स ने की जोरदार वापसी, दिल्ली धाकड़ शुरुआत के बाद हारी

DC vs PBKS: दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर ही सफल बल्लेबाज रहे। वह फिफ्टी जड़कर आउट हुए। हरप्रीत बरार ने 4 ओवर में 4 विकेट अपने नाम किये।

DC vs PBKS

DC vs PBKS: DC vs PBKS: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया। दिल्ली की टीम को पंजाब ने 31 रनों से हरा दिया। पंजाब ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया। जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट पर 136 का स्कोर बना पाई।

टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हो गया। दिल्ली के गेंदबाजों ने पंजाब के कप्तान शिखर धवन को सस्ते में समेट दिया। वह 7 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद लिविंगस्टोन भी 4 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

जितेश शर्मा से इस मुकाबले में उम्मीदें थी लेकिन वह खरा नहीं उतर पाये। शर्मा 5 पर आउट हो गए और स्कोर 3 विकेट पर 45 रन हो गया। मुश्किल स्थिति में प्रभसिमरन सिंह ने अकेले तूफानी बल्लेबाजी की और टीम को संकट से बाहर निकाला। वह 61 गेंदों में शतक जड़ने में सफल रहे। अपना पहला आइपेइल शतक लगाकर प्रभसिमरन 103 के निजी स्कोर पर चलते बने और पंजाब ने 7 विकेट पर 167 रन बनाये। इशांत शर्मा को 2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए दिल्ली की धाकड़ शुरुआत रही। डेविड वॉर्नर और साल्ट ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। इसके बाद साल्ट 21 पर आउट हुए और पंजाब ने वापसी कर ली। मिचेल मार्श 3 और रूसो 5 रन बनाकर चलते बने। वॉर्नर 27 गेंदों में 54 के स्कोर पर चलते बने।

अक्षर पटेल 1 रन बनाकर आउट हो गए और मनीष पांडे बिना खाता खोले चलते बने। दिल्ली ने एक के बाद एक कई विकेट गंवाए और स्कोर 6 विकेट पर 88 रन हो गया। इस दौरान हरप्रीत बरार ने अपने चार ओवरों में 4 विकेट झटके। अमन हकीम खान और प्रवीन दुबे कुछ देर टिके लेकिन हकीम खान को एलिस ने 18 के निजी स्कोर पर चलता किया।

अंततः दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 136 का स्कोर ही बना पाई। हरप्रीत बरार ने 4 विकेट झटके। नाथन एलिस को 2 और राहुल चाहर ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+