DC vs PBKS: प्रभसिमरन ने शतक के बाद हाथ जोड़ क्यों मनाया जश्न? जानें उन्होंने क्या कारण बताया

प्रभसिमरन सिंह ने अपने जश्न मनाने के तरीके को लेकर बयान दिया है। उन्होंने इसका कारण भी बता दिया है।

Prabhsimran singh

DC vs PBKS, Prabhsimran Singh: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन का बल्ला जमकर चल गया। वह आईपीएल में अपना पहला शतक जमाने में सफल रहे। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप साबित हो गये। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद वह क्रीज पर टिककर रन बनाते रहे।

शतक जड़ने के बाद प्रभसिमरन ने हेलमेट खोलने के बाद आँखें बंद कर हाथ जोड़े। ऐसा लग रहा था जैसे वह भगवान से प्रार्थना कर रहे हों। वह एकदम ध्यान की मुद्रा में चले गए थे। अब उन्होंने ऐसा क्यों किया? इसका कारण भी सामने आया हा। उन्होंने खुद कारण भी बता दिया।

प्रभसिमरन ने कहा कि मैं घरेलू क्रिकेट में भी इसी तरह जश्न मनाता हूं। आगे कहा कि मेरे सेलेब्रेशन का मतलब यह था कि मैंने मैनेजमेंट को धन्यवाद कहा। तेज गेंदबाजों को खेलना इस विकेट पर आसान था और गेंद मेरे स्लॉट में आ रही थी। हमने 170 के स्कोर का सोचा था और इसके करीब पहुंच गए।

प्रभसिमरन ने यह भी कहा कि मैंने खराब गेंदों का इंतजार कर शॉट जड़ने के बारे में सोचा था। जब मैंने यह सीजन शुरू किया था, तो इसे एक अच्छा सीजन बनाना चाहता था। यह पिच बल्लेबाजी करने के लिए कठिन थी लेकिन सेट होने के बाद बल्लेबाजी आसान थी।

गौरतलब है कि दिल्ली के खिलाफ टॉस हारने के बाद पंजाब किंग्स ने बैटिंग की और 7 विकेट पर 167 रनों का स्कोर हासिल किया। पंजाब के लगभग सभी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए लेकिन प्रभसिमरन टिक गए। उन्होंने 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली। आईपीएल में उनका यह पहला शतक था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+