DC vs PBKS: प्रभसिमरन ने जड़ा तूफानी शतक, पंजाब किंग्स ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर

DC vs PBKS: प्रभसिमरन सिंह एक छोर से रन बनाते चले गए। दूसरे छोर से पंजाब ने शुरुआत में कुछ बड़े बल्लेबाजों के विकेट गंवाए थे।

Prabhsimran singh

DC vs PBKS: आईपीएल में एक और भारतीय की तरफ से शतक देखने को मिला है। पंजाब के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन ने अपना पहला आईपीएल शतक जमा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 7 विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दिल्ली के गेंदबाजों ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पंजाब के ओपनर शिखर धवन को 7 के निजी स्कोर पर चलता किया। बाद में बैटिंग के लिए आए लीविंगस्टोन भी नहीं टिके और 5 रन बनाकर आउट हो गए।

पंजाब की स्थिति तब और खराब हो गई जब जितेश शर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए। उधर प्रभसिमरन एक छोर पर खड़े रहे और रन बनाते चले गए। उनका साथ सैम करन ने दिया। करन ने 20 रन बनाये। प्रभसिमरन अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद भी क्रीज पर बने रहे। उन्होंने 61 गेंदों में अपना पहला आईपीएल शतक जड़ दिया। 103 रन बनाकर आउट हो गए।

प्रभसिमरन के आउट होने के बाद पंजाब की रन गति पर अंकुश लग गया और दिल्ली के गेंदबाजों ने रन रोकने का मौका नहीं गंवाया। सिकन्दर रजा ने अंत में नाबाद 11 रन बनाये और पंजाब का स्कोर 7 विकेट पर 167 के कुल स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे।

इशांत शर्मा ने एक बार फिर से बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 ओवरों में 27 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा अक्षर पटेल, प्रवीन दुबे, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार के खाते में भी 1-1 विकेट आया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऐसी है

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रोसौव, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (कीपर), सैम करन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+