IPL 2023: अल्जारी जोसेफ, राशिद और शमी की घातक गेंदबाजी, दिल्ली को कम स्कोर पर रोका
Delhi Capitals vs Gujarat Titans: गुजरात के गेंदबाजों ने तूफानी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के बल्लेबाजों को रोक दिया।

DC vs GT Score in Hindi: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के टॉप बल्लेबाज फ्लॉप रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 विकेट पर 162 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अक्षर पटेल और डेविड वॉर्नर थे। गुजरात के लिए राशिद खान और मोहम्मद शमी ने धाकड़ गेंदबाजी की।
टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 7 रन बनाकर आउट हो गये। उनके बाद मिचेल मार्श भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड वॉर्नर ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए 37 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद कुछ और विकेट गिरे। राइली रूसो बिना खाता खोले चलते बने। अभिषेक पोरेल ने अपने डेब्यू मैच में प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए कुछ आकर्षक शॉट जड़े। वह 11 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दिल्ली के लिए सरफराज खान और अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। सरफराज 30 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन अक्षर ने बल्लेबाजी जारी रखी। वह 22 गेंदों का सामना करते हुए 36 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऐसी है
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, रिले रूसो, सरफराज खान (कीपर), अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (कीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ












Click it and Unblock the Notifications