IPL 2023: जीत के बाद बदला डेविड वॉर्नर का अंदाज, स्टिक से बॉल को पहुंचाया मैदान के पार, देखें वीडियो
Delhi Capitals captain, David Warner : दिल्ली कैपिटल्स को आखिरकार इस सीजन अपनी पहली जीत मिल गई है। दिल्ली ने केकेआर को हराकर इस सीजन पहली जीत हासिल की।

David Warner Playing Golf video: आईपीएल 2023 में अभी तक दिल्ली की टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान टीम को मुंबई के खिलाफ बेहद करीबी मैच में हार झेलनी पड़ी थी। केकेआर के खिलाफ भी मुकाबला आखिर ओवर तक गया।
वॉर्नर ने दिल्ली को दिलाई जीत: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज इस सीजन अपनी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा टीम के किसी भी बल्लेबाज ने अब तक बड़ा स्कोर नहीं बनाया है। केकेआर के खिलाफ भी जीत में सबसे बड़ा योगदान बल्ले के साथ टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर का ही रहा था।
41 गेंद में 57 रन: केकेआर के खिलाफ रन चेस में डेविड वॉर्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह दिल्ली को मैच में काफी आगे तक लेकर गए। वॉर्नर ने 41 गेंदों में कुल 57 रनों की पारी खेली। वॉर्नर की इस दमदार पारी की बदौलत दिल्ली की टीम ने आसानी से मैच को जीत लिया।
गोल्फ कोर्स पहुंचे वॉर्नर: दिल्ली को शानदार जीत दिलाने के बाद कप्तान डेविड वॉर्नर गोल्फ कोर्स में नजर आए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किया है। अपनी स्ट्राइक रेट को बेहतर करने के मकसद से वॉर्नर गोल्फ कोर्स में बड़े-बड़े शॉट्स लगाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो वायरल: डेविड वॉर्नर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वॉर्नर स्टिक से बॉल को मैदान के बाहर मारते दिखाई पड़ रहे हैं। वह कई बार तेज गति से स्टीक को बॉल पर हिट करते नजर आए। वॉर्नर की कोशिश अपनी बल्लेबाजी में तेजी लाने की है।
स्ट्राइर रेट में उठ रहे हैं सवाल: दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर ने सबसे अधिक रन बनाए हैं। लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट कुछ खस नहीं रहा है। यही वजह है कि क्रिकेट के कई दिग्गद भी वॉर्नर की बल्लेबाजी की आलोचना करते नजर आ चुके हैं। वॉर्नर की कोशिश अब स्ट्राइक रेट में सुधार लाने की है।
ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस सीजन अब तक खेले गए छह मुकाबलों में 47.50 की औसत और 120 के स्ट्राइक रेट के साथ 285 रन बनाए हैं। वह रन बनाने के मामले में इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। दिल्ली को आने वाले मैचों में भी अपने कप्तान से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications