RR vs CSK: धोनी का 200वां मैच, बटलर के 3000 IPL रन, हेटमायर की हिट, ऐसी रही राजस्थान की पारी

CSK vs RR Highlights in Hindi: महेंद्र सिंह धोनी का सीएसके के कप्तान के तौर पर 200वां मैच, जोस बटलर के आईपीएल में 3000 रन, रिकॉर्ड्स, राजस्थान की पारी की हाइलाइट्स यहां देख सकते हैं।

 IPL 2023 CSK vs RR Today Match Highlights in Hindi

IPL 2023 Today Match Highlights in Hindi: आईपीएल 2023 में आज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने घरेलू मैदान एम चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ मुकाबला कर रही है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरआर ने मेजबान टीम को 176 रनों का टारगेट दिया है।

मैच से पहले विशेष पल- इस मैच के शुरू होने से ही पहले धोनी और सीएसके फैंस के लिए विशेष पल आया जब माही को येलो टीम के होमग्राउंड पर एन श्रीनिवासन ने सम्मानित किया। ये अवसर था धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर 200वें मुकाबले का जो इत्तेफाक से उनके घरेलू फैंस के सामने हुआ।

सीएसके के दोनों युवा पेसरों को विकेट- चेन्नई की टीम सेंटनर और तीक्षाणा के साथ उतरी। मोइन अली ने भी वापसी की लेकिन अनफिट दीपक चाहर नहीं थे। ऐसे में आकाश सिंह को मौका मिला और तुशार देशपांडे भी इस मैच में खेले। दोनों ही युवा भारतीय पेसर हैं जो बिल्कुल अनकैप्ड हैं और दोनों ने आज विकेट लिए।

राजस्थान की पारी की शुरुआत- देशपांडे को जल्द ही यशस्वी जायसवाल के रूप में बड़ी सफलता मिली जिन्होंने शॉर्ट गेंद पर ऑफ स्टंप के करीब की गेंद को पुल करने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर मिड ऑफ के फील्डर के पास गई, जहां शिवम दुबे ने कैच लपका। जायसवाल ने 10 ही रन बनाए।

Recommended Video

    IPL 2023: CSK vs RR Toss, MS Dhoni के शहर में RR के सामने होगी बड़ी चुनौती | वनइंडिया हिंदी

    संजू जीरो पर आउट- इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने खराब फॉर्म से बाहर निकलने का प्रयास करते हुए 26 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली और जोस बटलर के साथ 77 रनों की साझेदारी की। लेकिन रवींद्र जडेजा ने पडिक्कल और संजू सैमसन (0) के जल्द विकेट लेकर सीएसके की बढ़िया वापसी कराई।

    बटलर का एक और अर्धशतक- इसके बाद प्रमोट करके ऊपर आए अश्विन ने निराश नहीं किया और 22 गेंदों पर 30 रन बनाए लेकिन आकाश की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को उड़ाने में वे पवेलियन की ओर लौट पड़े। इसी बीच बटलर जबरदस्त कंसिसटेंसी दिखाते हुए एक और अर्धशतक लगा चुके थे लेकिन तुरंत बाद ही मोइन अली को उड़ाने में बोल्ड हो गए।

    बटलर ने इसके साथ ही 85 पारियों में आईपीएल में 3000 रन पूरे किए। उनसे तेज केवल केएल राहुल (80) और क्रिस गेल (75) हैं। अपने हुनर का जलवा दिखा चुके ध्रुव जुरेल भी आकाश की गेंद पर 19वें ओवर में 4 रन बनाकर आउट हुए।

    हेटमायर की हिटिंग- अपनी टीम को पहले भी लास्ट ओवरों में ऊंची उड़ान दे चुके शिमरोन हिटमायर ने आज भी शानदार हिटिंग करते हुए 18 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। इस तरह राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए।

    चेन्ई के इन गेंदबाजों को मिले विकेट- आकाश सिंह और तुषार देशपांडे जैसे युवा तेज गेंदबाजों को 2-2 विकेट मिले। जडेजा ने चार ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। मोइन अली और तुषार देशपांडे को 1-1 विकेट मिला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+