IPL 2023: 'महेंद्र सिंह धोनी के सामने कोई योजना काम नहीं करती,' सैमसन ने कही बड़ी बात

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लगभग मैच अपने पक्ष में कर लिया था।

Dhoni and Samson

CSK vs RR Match: चेन्नई में बीते बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला लगभग छीन लिया था। धोनी ने अपने पुराने अंदाज में खेलते हुए छक्के जड़े। हालांकि अंत में राजस्थान रॉयल्स को 3 रनों से इस मुकाबले में जीत मिल गई। धोनी और जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। मुकाबले के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने धोनी के गेम को लेकर एक बड़ी बात कही।

मुकाबले के बाद संजू सैमसन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के सामने आपका कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं है। उनके सामने कोई भी योजना काम नहीं करती है। उल्लेखनीय है कि अंतिम समय में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों को धोनी और जडेजा ने धो दिया था और मुकाबले में जीत के करीब आ आ गए थे।

अंत में गेंदबाजी को लेकर सैमसन ने कहा कि गेंदबाजों को क्रेडिट जाता है, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हमने फील्डिंग में कैच भी पकड़े। हम चेपॉक में कभी जीते नहीं थे और यहाँ जीतना चाहते थे। गेंद पिच को पकड़ रही थी और हमने एडम जैम्पा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लाने का निर्णय लिया। हमने पावरप्ले में रुतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया था। सोच यही थी कि पावरप्ले में कम रन देकर निकल जाएं। अंतिम दो ओवर टेंशन वाले थे। धोनी के सामने कुछ भी सुरक्षित नहीं होता। जो चीज वह कर सकते हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। उनके सामने कोई योजना काम नहीं करती।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। चार मैचों में से राजस्थान रॉयल्स ने तीन में जीत दर्ज की है। रॉयल्स के अब कुल 6 अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने चार में से दो मैच जीते हैं और उनके तालिका में 4 अंक हैं। धोनी की टीम पांचवें स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद चेन्नई ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन धोनी और जडेजा ने अंत में धमाका कर दिया। धोनी ने 17 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाये। जडेजा ने 15 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 25 रनों की पारी खेली। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स 6 विकेट पर 172 रनों तक पहुँच पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+