CSK vs MI: धोनी ने मथीशा पथिराना को बनाया IPL का नया 'सुपरस्टार', मुंबई इंडियंस का किया बंटाधार

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: महेंद्र सिंह धोनी की पारखी नजर ने कई खिलाड़ियों की किस्मत को बदलने का काम किया है। भारत के साथ-साथ दूसरे देशों के खिलाड़ी को भी धोनी से काफी कुछ सीखने को मिला है।

Matheesha Pathirana

CSK vs MI, 49th Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 139 रन ही बना सकी। चेन्नई के गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर मुंबई के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने का काम किया।

धोनी की कप्तानी में निखरे खिलाड़ी: टीम इंडिया के कप्तान रह चुके महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में कई खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट करियर को एक नई ऊंचाई प्रदन की है। महेंद्र सिंह धोनी की काबिलियत और उनकी परख का अंदाजा लगाना किसी भी क्रिकेटर के लिए आसान नहीं है। धोनी ने चेन्नई के कई खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाई है।

मथीशा पथिराना कर रहे हैं कमाल: श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना इस आईपीएल कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। मथीशा पथिराना को धोनी की कप्तानी में चेन्नई के लिए खेलने का मौका मिला। धोनी ने इस गेंदबाज पर भरोसा जतााया और मथीशा पथिराना ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

पथिराना ने डाला कमाल का स्पेल: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मथीशा पथिराना ने चार ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 15 रन खर्च कर तीन विकेट झटकने का काम किया। डेथ ओवरों में उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। पथिराना की सटीक य़ॉर्कर को खेलने किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहा है।

नेहल वधेरा का अर्धशतक: मुंबई के लिए इस मैच में सिर्फ नेहल वधेरा ने अर्धशतकीय पारी खेली। वधेरा ने 51 गेंद में 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। मथीशा पथिराना ने नेहल वधेरा को क्लीन बोल्ड कर मुंबई की आखिरी उम्मीद को भी खत्म करने का काम किया।

फ्लॉप रहे मुंबई के बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव 22 गेंद में 26 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स को मुंबई की तरफ से इस मैच में खेलने का मौका मिला। लेकिन वह सिर्फ 20 रन ही बना सके। वहीं तुषार देशपांडे ने टिम डेविड को दो रन के स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+