CSK vs LSG Match Prediction: टॉप 4 गेंदबाज जो आज उखाड़ डालेंगे सबसे ज्यादा विकेट
CSK vs LSG Match Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को घरेलू पिच का फायदा मिल सकता है। लखनऊ सुपर जायंट्स के पास भी बेहतरीन गेंदबाजों की कमी नहीं है। बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

CSK vs LSG Match: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सोमवार को बुलंद हौसलों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद लखनऊ की टीम वही लय बरकरार रखने का प्रयास करेगी। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स इस बार अपने घरेलू मैदान और दर्शकों का लाभ उठाने का पूरा प्रयास करेगी। दोनों टीमों से तीन ऐसे गेंदबाजों का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है, जो मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम कर सकते हैं।
मार्क वुड
इस इंग्लिश गेंदबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पूरी तरह से डोमिनेट किया था। दूसरे शब्दों में कहें तो अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत मार्क वुड ने दिल्ली को अकेले हरा दिया था। वह 5 विकेट के साथ सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाज थे। लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 50 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया था। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हो सकते हैं।
मिचेल सैंटनर
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस कीवी गेंदबाज के ऊपर भरोसा जताया है। चेन्नई की पिच भी उनको सपोर्ट कर सकती है। पहले भी देखा गया है कि चेन्नई की पिच से धीमे गेंदबाजों को मदद रहती है। ऐसे में लेफ्ट आर्म स्पिनरों की भूमिका अहम हो जाती है। मिचेल सैंटनर अगर इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेते हैं, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
रविन्द्र जडेजा
रविन्द्र जडेजा हालिया समय में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के कारण काफी चर्चा में रहे हैं। चेन्नई की पिचों को वह अच्छी तरह से जानते हैं। ऐसे में इस मुकाबले में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविन्द्र जडेजा की उँगलियों का जादू चल सकता है। उनके ऊपर कप्तान धोनी को भी काफी भरोसा रहता है।
दीपक चाहर
चेन्नई सुपर किंग्स की पिच दीपक चाहर को भी सूट कर सकती है। शुरुआत में नई गेंद के साथ चाहर को हमेशा स्विंग मिलती है। ऐसे में वह इस बार भी प्रभावशाली गेंदबाज साबित हो सकते हैं। दीपक चाहर गेंद को आगे डालने में भरोसा करते हैं और बल्लेबाज को खेलने पर मजबूर भी करते हैं। ऐसे में उनको भी इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट मिलने के आसार हैं। चाहर ऐसा करते हैं, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications