IPL 2023: धोनी हुए रिंकू सिंह की बल्लेबाजी से प्रभावित, युवा खिलाड़ी को दे दिया यह खास गिफ्ट
रिंकू सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी तूफानी बैटिंग से केकेआर को मुकाबला जितवा दिया।

MS Dhoni signed Rinku Singh's jersey: चेपॉक स्टेडियम में इस सीजन का अपना अंतिम मुकाबला खेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने मैदान के चक्कर लगाते हुए दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने टेनिस रैकेट से कुछ गेंदों को दर्शकों की तरफ मारा था। कुछ लोगों को स्पेशल गिफ्ट और जर्सी मिली। (Photo: KKR Twitter)
रिंकू सिंह ने धमाकेदार अर्धशतक जमाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को पराजित कर दिया था। इस बीच धोनी की तरफ से उनके लिए एक दिल जीतने वाला काम किया गया। केकेआर ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात का जिक्र भी किया है।
दरअसल माही ने रिंकू सिंह की जर्सी के ऊपर अपना ऑटो ग्राफ दिया। इसके अलावा रिंकू के साथ धोनी ने फोटो भी खिंचाया। यह फोटो भी वायरल हुई है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के अंतिम घरेलू मैच में काफी कुछ किया। इनमें सुनील गावस्कर को दिया गया ऑटोग्राफ भी शामिल है जो काफी खास रहा।
सुनील गावस्कर के शर्ट पर धोनी ने ऑटोग्राफ दिया था। इसके बाद उनका यह वीडियो काफी वायरल हो गया था। हर किसी ने माही की जमकर तरीफ भी की। हालांकि चेन्नई के लिए अंतिम घरेलू मुकाबला निराश करने वाला रहा। केकेआर ने उनको पराजित कर दिया।
बैटिंग के लिए मुश्किल पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 144 रनों का मामूली स्कोर खड़ा किया था। इस दौरान शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा नाबाद 48 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद जवाब में खेलते हुए केकेआर ने मैच 6 विकेट से जीता। रिंकू सिंह और नितीश राणा ने मुकाबला समाप्त कर दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़े।












Click it and Unblock the Notifications