IPL 2023 CSK vs GT: क्या धोनी मिस करेंगे आज का मैच? कप्तान की फिटनेस पर सीएसके CEO ने दिया बड़ा अपडेट

MS Dhoni for CSK vs GT Match: आईपीएल 2023 में आज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है लेकिन उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धता को लेकर संदेह जताया जा रहा है।

 ipl 2023 csk ms dhoni

आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में आज पिछले सीजन की चैम्पियन गुजरात टाइटंस की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ मैच से अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस मैच से पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस पर काफी बातें हो रही हैं जिनके मुताबिक कप्तान के बाएं घुटने में थोड़ी चोट है और वे शुक्रवार को पहले मैच में शायद ना खेल पाएं। लेकिन टीम के सीईओ ने ऐसी किसी भी संभावना से इनकार किया है।

धोनी की फिटनेस पर सवाल, CEO का जवाब-

बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने चेन्नई में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान अपने बाएं घुटने में चोट लगा ली है और उन्होंने गुरुवार को सीएसके के नेट्स के दौरान मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजी नहीं की। कयास लगने लगे कि सीएसके की टीम में धोनी और विकेटकीपर की अहमियत को देखते हुए पहले मैच में कप्तान को आराम दिया जाएगा और वे अगले मैच में फिट हो जाएंगे। लेकिन जब सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन से पूछा गया तो उन्होंने पीटीआई से कहा, ''जहां तक ​मुझे पता है तो कप्तान 100 प्रतिशत खेल रहे हैं। मुझे किसी और घटनाक्रम की जानकारी नहीं है।''

बैकअप कीपर की समस्या

इसके बावजूद अगर धोनी नहीं खेलते हैं, तो सीएसके के पास बैकअप विकेटकीपर नहीं है। ऐसे में उनको कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे या मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायुडू में से किसी एक को कीपिंग करने के लिए कहना पड़ सकता है। धोनी सीजन से पहले काफी ट्रेनिंग करते हैं लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने पर वह सामान्य तौर पर बहुत अभ्यास नहीं करते। वे अपनी एनर्जी मैचों के लिए बचाकर रखते हैं।

धोनी मैच मिस करने के लिए नहीं जाने जाते

हालांकि चिंता धोनी की उम्र है जो हर साल के साथ कम नहीं होने वाली है। इस उम्र में, किसी भी चोट के बढ़ने और गंभीर होने में ज्यादा समय नहीं लगता, जबकि ठीक होने में सामान्य से अधिक समय लगता है। इस बार टीम को बहुत यात्राएं भी करनी हैं। इसलिए बहुत संभावना है कि धोनी ज्यादा रिस्क ना लेना चाहें क्योंकि सीएसके को अपने अंतिम 6 मैचों में 4 मुकाबले अपने घर पर खेलने हैं। हालांकि, धोनी मैच मिस करने के लिए नहीं जाने जाते हैं तो शायद सीईओ का कमेंट धोनी के बारे ये बात जानते हुए ही आया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+