CSK vs GT: धोनी के नाम हुआ आईपीएल इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड, कार्तिक को पछाड़ दिया
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ इतिहास रच दिया। यह कीर्तिमान फील्डिंग में बनाया है।

MS Dhoni Most Catch IPL History: महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। मैदान पर उनके कीर्तिमान भी कुछ कम नहीं है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में भी महेंद्र सिंह धोनी ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मामले में धोनी ने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया।
41 वर्ष के महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में कार्तिक को पछाड़कर नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली। महेंद्र सिंह धोनी ने 250 मैच खेलकर 142 कैच लपके हैं। इस मैच में उन्होंने रिद्धिमान साहा का कैच लिया। इस मुकाबले से पहले धोनी और कार्तिक दोनों 141 किसके साथ बराबरी पर थे।
आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों में टॉप 2 पर विकेटकीपर हैं। धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक के नाम 141 कैच हैं और उन्होंने 242 मुकाबले खेले हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का नाम आता है। उन्होंने आईपीएल में 184 मुकाबले खेलकर 118 कैच लपके।
सबसे ज्यादा आईपीएल कैच लेने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स का एक और खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल है। धोनी के साथ लम्बे समय तक खेलने वाले सुरेश रैना का भी नाम इस सूची में शामिल है। सुरेश रैना ने आईपीएल में कुल 205 मुकाबले खेले और इस दौरान उन्होंने 109 कैच लपके। इस तरह सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ियों में चेन्नई सुपर किंग्स के 2 नाम शामिल है और दिलचस्प बात तो यह भी है कि बाकी दोनों नाम आरसीबी से है। डिविलियर्स आरसीबी से खेल चुके हैं और कार्तिक इस सीजन आरसीबी के लिए खेल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications