Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - गुजरात vs चेन्नई

IPL 2023 Kal Ka Match, CSK vs GT Kaun Jita: आईपीएल में सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। चेन्नई और गुजरात के बीच खेला गया यह मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा।

ipl 2023

IPL 2023 Kal Ka Match, CSK vs GT Kaun Jita: डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का 16वां सीजन अपने नाम किया। रवींद्र जडेजा इस जीत में चेन्नई के लिए मैच के हीरो रहे। आखिरी दो गेंदों पर एक छक्का और चौका जड़कर जडेजा ने चेन्नई को पांचवीं बार खिताब दिला दी। चेन्नई ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

चेन्नई की तेज शुरुआत: ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने चेन्नई सुपर किंग्स को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी निभाई। नूर अहमद ने इस जोड़ी को तोड़ने का काम किया। ऋतुराज 16 गेंदों में 26 रन और कॉनवे 25 गेंदों में 47 रन बनाकर नूर अहमद को अपना विकेट दे बैठे।

चेन्नई ने रचा इतिहास: इससे पहले कभी भी फाइनल में इतना बड़ा स्कोर किसी भी टीम ने चेज नहीं किया था। चेन्नई ने 15 ओवर में 171 रन बनाकर एक नया इतिहास रच दिया है। फाइनल में सिर्फ एक बार 200 रन चेज हुआ था। साल 2014 में फाइनल में कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ 200 रन चेज कर ट्रॉफी अपने नाम किया था।

215 रन का लक्ष्य: गुजरात ने इस मुकाबले को जीतने के लिए चेन्नई के सामने 215 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन बारिश के कारण चेन्नई के सामने डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य दिया गया। गुजरात के सभी गेंदबाज तीन-तीन ओवर फेंक सकते थे। गुजरात की ओर से नूर अहमद ने शानदार स्पेल डालने का काम किया।

साई सुदर्शन ने दिखाया दम: गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सबसे अधिक 96 रन बनाने का काम किया। वह फाइनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर बने। सुदर्शन शतक से चूक गए और 47 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन के अलावा ऋद्धिमान साहा भी इस फाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़ने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+