CSK vs GT: सुदर्शन का नाम दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल, ये हैं आईपीएल फाइनल में टॉप स्कोर वाले बल्लेबाज
CSK vs GT: आईपीएल के फाइनल मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में कुछ दिग्गजों का नाम था, सुदर्शन भी उनमें शामिल हो गए।

CSK vs GT, Final: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन एक बड़े क्लब में शामिल हो गए। उन्होंने अपना नाम उन खिलाड़ियों में शामिल करा लिया, जिनके नाम आईपीएल के फाइनल में सबसे ज्यादा रनों का कीर्तिमान है।
साई सुदर्शन के नाम आईपीएल के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में तीसरे स्थान पर है। लिस्ट में टॉप पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी का नाम है। शेन वॉटसन ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 2018 के फाइनल में नाबाद 117 रन बनाये।
आईपीएल के फाइनल में टॉप स्कोर करने वालों में ऋद्धिमान साहा का नाम दूसरे स्थान पर है। साहा ने साल 2014 में पंजाब के लिए खेलते हुए केकेआर के खिलाफ शतक जमाया था। साहा ने भी नाबाद रहते हुए 115 रनों की पारी खेली। अब तीसरे स्थान पर साई सुदर्शन का नाम आया है, उन्होंने 96 रन बनाये।
मुरली विजय इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 2011 में चेन्नई के लिए खेलते हुए आरसीबी के विरुद्ध 95 रनों की पारी खेली थी। पांचवें स्थान पर मनीष पांडे का नाम शामिल है। पांडे ने केकेआर के लिए खेलते हुए साल 2014 के आईपीएल फाइनल में 94 रन बनाये थे। उन्होंने पंजाब के खिलाफ ये रन बनाये।
चेन्नई और गुजरात के बीच मुकाबले में धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद गुजरात के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाये। पांड्या की टीम ने 4 विकेट पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात के लिए ऋद्धिमान साहा और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जमाए।












Click it and Unblock the Notifications