CSK vs DC: इरफान पठान ने धोनी को बताया 'चाचा चौधरी', CSK की प्लेऑफ में एंट्री पर दिया बड़ा बयान
Chennai Super Kings vs Delhi Capitals, MS Dhoni: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

CSK vs DC, 55th Match, Indian Premier League 2023: बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए कुछ बातों का जिक्र किया।
इरफान पठान का बड़ा बयान: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के लिए आईपीएल का यह 55वां मुकाबला काफी अहम है। चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक कमाल का रहा है। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस सीजन कमाल के फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। मिडल ऑर्डर में अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने भी अपने खेल से प्रभावित किया है।
धोनी को बताया चाचा चौधरी: चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में मौजूदा समय में नंबर दो के स्थान पर है। चेन्नई की टीम अब तक 11 मैचों में 6 में जीत हासिल की है। चेन्नई की इस शानदार प्रदर्शन के लिए इरफान ने धोनी को क्रेडिट दिया। इरफान पठान ने महेन्द्र सिंह धोनी को चाचा चौधरी के नाम से नवाजा है।
चेन्नई की नजर टॉप 2 पर: इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर क्रिकेट लाइव प्रोग्राम के दौरान कहा कि धोनी की कोशिश प्लेऑफ की रेस में नंबर दो पर लीग स्टेज खत्म करने की होगी। अगर ऐसा होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे। चेन्नई को सपोर्ट करने के लिए फैंस भी बड़ी तादाद में स्टेडियम पहुंचे हैं।
चेन्नई का पलड़ा भारी: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में धोनी की टीम का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली की टीम अब तक टोटल 27 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। चेन्नई ने 17 बार जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली ने 10 मैच अपने नाम किए हैं।
दिल्ली के लिए आसान नहीं राह: वहीं चेन्नई के खिलाफ दिल्ली के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। चेपाक के मैदान को चेन्नई का गढ़ माना जाता है और चेन्नई का रिकॉर्ड अपने होमग्राउंड पर दिल्ली के खिलाफ शानदार रहा है। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर को इस मैच में समझदारी के साथ खिलाड़ियों का चयन करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications