IPL 2023: कुछ ही गेंद खेलकर करना है कमाल, धोनी ने किया खुलासा, 'टीम के साथियों से कह दिया है, मुझे मत दौड़ाओ'
IPL 2023 MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स को मात देने के बाद कहा कि उन्हें ज्यादा मत भगाओ। क्या है धोनी के ऐसा कहने के पीछे का कारण।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) में जिस तरह से अपनी बल्लेबाजी को प्ले किया है उसकी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) इस बार और बढ़िया टीम दिखाई दे रही है। धोनी की बहुत नीचे आकर बल्लेबाजी करने को लेकर आलोचनाएं होती रही है लेकिन वह अपने फैसले से टस से मस नहीं हुए हैं।
सीएसके ने 10 मई को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर प्लेऑफ के लिए एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया और इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली जिसमें 2 छक्के लगे।
धोनी का जलवा इस सीजन में कुछ इस तरह से है कि वे अभी तक 12 मैचों में आठ बार बल्लेबाजी कर चुके हैं और 47 गेंदों पर 96 रन ठोक चुके हैं। आप जब कुछ ही गेंदों के लिए बैटिंग करने आते हैं तो जमने में भी समय लगता है लेकिन धोनी ने यहां 204.25 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है जिसमें 10 छक्के लगाए गए हैं।
धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद साफ कहा है कि उनका रोल ही यही है। धोनी स्पष्ट कहते हैं कि उन्होंने अपनी टीम के साथियों से साफ कह दिया है कि, मुझे ज्यादा मत भगाओ। मैं जो कर रहा हूं वह हमारे लिए कारगर साबित हो रहा है। और मुझे यही करने की जरूरत है। मैं योगदान करके खुश हूं।
धोनी की बात से स्पष्ट है कि वह ऊपर शायद ही बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे लेकिन वे निचले क्रम पर जिस तरीके से बैटिंग कर रहे हैं वह उनके लिए परफेक्ट स्लॉट दिखाई दे रहा है। 41 साल के धोनी के लिए कुछ गेंदों पर आना और प्रहार करना उम्र के हिसाब से भी ठीक दिखाई देता है।
इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है और चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में 12 मैचों में 15 अंक हासिल करके दूसरे स्थान पर मौजूद है। धोनी अपनी टीम के साथियों से खुश हैं अपनी टीम की बैटिंग से भी खुश है। साथ ही वे रुतुराज गायकवाड जैसे खिलाड़ियों से भी काफी प्रभावित हैं जिनके पास खेल के प्रति अच्छी जागरूकता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications