IPL 2023 Final: क्लोजिंग सेरेमनी में हाई होगा फैंस का जोश, स्टेज पर रैपर डिवाइन समेत परफॉर्म करेंगे ये स्टार
आईपीएल 2023 के फाइनल मैच का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। रविवार को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में रैपर डिवाइन और मशहूर सिंगर जोनिता गांधी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

IPL 2023 Closing Ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। क्वॉलिफायर-2 के बाद 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान परफॉर्म करने वाले सेलिब्रिटीज के नाम का आधिकारिक ऐलान हो चुका है।
दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज
दरअसल, आईपीएल फाइनल में एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके और हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली जीटी के बीच महासंग्राम से पहले भव्य क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इसके बाद मिड शो का आयोजन होगा, जहां आपको कई स्टार परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2023 का खिताब चाहे जो भी टीम जीते लेकिन दर्शकों के मनोरंजन का पूरा इंतजाम हो गया है।
फाइनल मुकाबले का शुरू हुआ काउंटडाउन
आईपीएल के फाइनल मैच का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। रविवार को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में रैपर डिवाइन और मशहूर सिंगर जोनिता गांधी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। रैपर किंग और डीजे न्यूक्लिया भी यहां परफॉर्म करते नजर आएंगे। इनका परफॉर्मेंस फाइनल मैच शुरू होने से पहले शाम छह बजे होगा।
आईपीएल ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा, 'किंग और न्यूक्लिया की पावरपैक्ड इवनिंग परफॉर्मेंस के लिए खुद को तैयार रखें। इन दोनों को एक्शन में देखने के लिए आप कितने उत्साहित हैं?' आईपीएल ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, सितारों से भरी शाम। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में मेमोरेबल परफॉर्मेंस होंगी। डिवाइन और जोनिता गांधी के लिए तैयार हो जाइए।'
पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने की उम्मीद से उतरेगी सीएसके
दरअसल, 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी। चेन्नई का 16वें सीजन में 10वां फाइनल होगा। सीएसके ने अब तक 9 फाइनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें से चार में उन्हें खिताब जीतने का मौका मिला है।












Click it and Unblock the Notifications