IPL 2023 Auction का सबसे बड़ा धमाका साबित हुए ये 3 ऑलराउंडर, छप्पर फाड़ कर बरसा पैसा
IPL Auction 2023 में हैरी ब्रूक के सरप्राइज करने के बाद जब ऑलराउंडरों की लिस्ट आई तो एक के बाद एक धमाके होते चले गए। फ्रेंचाइजी दुनिया के आला हरफनमौला खिलाड़ियों के सामने तिजोरियां खोलने के लिए एकदम तैयार थी।

आईपीएल 2023 नीलामी की शुरुआत कुछ धमाकेदार नामों के जबरदस्त कीमत में बिकने के साथ हुई। इस नीलामी से पहले केन विलियमसन रिलीज किए गए थे और एसआरएच के पूर्व कप्तान के साथ हयूग एडमीट्स ने नीलामी का शुभारंभ किया लेकिन उनको 2 करोड़ के बेस प्राइज से ऊपर खरीददार नहीं मिला। केन को मौजूदा विजेता गुजरात टाइटंस ने खरीदा। इसके बाद हैरी ब्रूक ने 13.25 करोड़ की कीमत में हैदराबाद का दामन थाम लिया। इस बोली ने जहां काफी सुर्खियां बटोरी तो असली तूफान अभी आने वाला था।
आने वाली लिस्ट ऑलराउंडरों की थी जिनकी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। हालांकि यहां शाकिब अल हसन बिना बिके रह गए। लेकिन उसके बाद आए सैम करन ने इतिहास रच दिया। सैम करन आईपीएल के सबसे महंगे प्लेयर बन गए।

सैम करन
सैम करन को लेने के लिए सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिला लेकिन बाद में लखनऊ सुपर जायंट्स भी कदू गई पर आखिरी बाजी पंजाब किंग्स के हाथ लगी। सैम करन को 18.50 करोड़ की कीमत में खरीदा गया। नेस वाडिया ने स्वीकार किया कि पंजाब किंग्स ने इस खिलाड़ी को रिलीज करके मूर्खता की थी लेकिन अब भरपाई कर दी है। सैम करन बाए हाथ के ऑलराउंडर हैं जिन्होंने 32 आईपीएल मुकाबलों में 150 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 22.47 का ठीक-ठाक औसत निकाला है और 31 के औसत से 31 ही विकेट लिए।

कैमरन ग्रीन
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के महंगे बिकने की उम्मीद थी। वे दाए हाथ के तेज गेंदबाज और बल्लेबाज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ बढ़िया मैच खेले हैं। ग्रीन को मुंबई इंडियंस की टीम ने 17.5 करोड़ रुपए में खरीद लिया। ग्रीन ने अभी तक आईपीएल नहीं खेला है। उनके लिए पहला सीजन ही मालामाल साबित हो गया है। उन्होंने 8 टी20आई मैचों में 173 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है और 36 के औसत से 7 विकेट लिए हैं। वे वनडे क्रिकेट में अभी शुरुआत ही कर रहे हैं जहां 13 मैचों में 90 के स्ट्राइक रेट और 58 के औसत से बैटिंग की है। वहीं गेंदबाजी में 11 विकेट लिए हैं।

बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में जाने की पूरी उम्मीद थी क्योंकि ये टीम कप्तान की कमी से जूझ रही है और इस फ्रेंचाइजी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जबरदस्त बिडिंग वॉर भी किया। जहां अंतिम बाजी सरप्राइज के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगी। स्टोक्स वहां पर धोनी के बाद कप्तान भी हो सकते हैं। स्टोक्स एक वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर हैं और एक नेचुलर कप्तान हैं। उनके नाम दो आईपीएल शतक भी हैं। स्टोक्स ने 43 आईपीएल मैचों में 135 के स्ट्राइक रेट और 25.56 के औसत से बैटिंग की है और 34.79 के औसत के साथ 28 विकेट भी लिए हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications