IPL 2023 Auction: एक बार फिर शिवम मावी को मिल गई अच्छी रकम, नई टीम को नहीं करना चाहेंगे निराश

शिवम मावी अपने आईपीएल करियर में बहुत ऊंचाईयां तो हासिल नहीं कर पाए हैं लेकिन उनके पास अब नई टीम के साथ जुड़कर आगे बढ़ने का सुनहरा मौका है. यहां तक की भारत के लिए भी वे भविष्य के तेज गेंदबाज हैं।

IPL 2023 Auction

आईपीएल नीलामी (IPL Auction 2023) में शिवम मावी को गुजरात टाइटंस की टीम ने 6 करोड़ की जबरदस्त रकम में हासिल कर लिया है। तेज गेंदबाज शिवम का बेस प्राइज मात्र 40 लाख रुपए था और उनके ज्यादा रकम में बिकने की उम्मीद थी लेकिन वे और भी बेहतर रकम में बिके।

शिवम मावी ने अभी तक भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है। वे अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा बेस प्राइज भी रखते थे। कोलकाता नाइट राइडर्स 1 करोड़ रुपए तक बोली में बना रहा लेकिन बाद में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स आ गए और फिर गुजरात टाइटंस ने आखिरी और दमदार एंट्री मारी।

दिल्ली कैपिटल्स ने भी रेस में खुद को आजमाने की कोशिश की थी। लेकिन शिवम 6 करोड़ रुपए में डिफेंडिंग चैम्पियन के नाम हो गए।

शिवम इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलकर 2018 में लीग के लिए डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने 8.71 की इकॉनमी से 30 विकेट भी चटकाए हैं। उनका पर्सनल बेस्ट राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आया जब उन्होंने साल 2021 में 21 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

मावी एक अच्छी स्पीड वाले तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत को 2018 में अंडर-19 कप दिलाय था। वे उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

हालांकि ये तेज गेंदबाज उतनी ऊंचाई पर नहीं पहुंच पाया है जितना उनको देखकर चार साल पहले उम्मीदें की गई थी। उन्होंने पहले सीजन में 9 मैचों में पांच ही विकेट लिए। फिर 2020 का पूरा सीजन चोट के चलते मिस करना पड़ा। आईपीएल 2021 में केकेआर को इस गेंदबाज पर दिखाए गए भरोसे का इनाम मिला जब उन्होंने 9 मैचों में 11 विकेट लेकर दिए जिसके चलते मावी आईपीएल 2022 में भी केकेआर द्वारा 7.20 करोड़ रुपए में खरीदे गए। हालांकि इस सीजन में वे 6 मैचों में 5 ही विकेट ले पाए थे।

अब आईपीएल 2023 में एक नई टीम से जुड़कर मावी अपनी क्षमताओं को निखारना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+