IPL Auction 2023: टीवी पर खुद पर बोली लगते हुए देखेगा यह खिलाड़ी, मिनी ऑक्शन में होगी पैसों की बारिश!
IPL Auction 2023, Sam Curran: इस साल होने वाले ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है। शुक्रवार को नीलामी के दौरान ऑलराउंडर्स पर सबसे अधिक पैसे खर्चे जाने की उम्मीद है।

IPL Auction 2023, Sam Curran: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को होना है। शुक्रवार को होने वाले इस ऑक्शन में सभी टीमों की कोशिश कुछ मैच विनर खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की होगी। नीलामी में कुछ खिलाड़ियों पर छप्पर फारकर पैसे बरस सकते हैं। उन खिलाड़ियों की लिस्ट में इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कर्रन भी हैं।
IND vs BAN: कुलदीप यादव के साथ हुई नाइंसाफी देख फूटा गावस्कर का गुस्सा, कप्तान राहुल को लताड़ा

सैम कर्रन पर छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा
इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कर्रन पर कई टीमों की नजर रहेगी। सैम कर्रन पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। ऐसे में ये दोनों ही टीम अपने इस मैच विनर खिलाड़ी को एक बार फिर अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। पंजाब से बाहर होने के बाद सैम कर्रन को चेन्नई ने खरीदा था। धोनी की कप्तानी में कर्रन ने टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली थी।

नीलामी से पहले कर्रन ने कही यह बात
ऑक्शन से पहले सैम कर्रन ने कहा कि वो अपने घर में बैठकर टीवी पर नीलामी देखेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि नीलामी में उन पर कई टीमें पैसा लगा सकती है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अधिक से अधिक टीमें उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाए। सैम कर्रन टीम को तीनों ही डिपार्टमेंट में मजबूती प्रदान करते हैं। गेंद से विकेट झटकने के साथ-साथ बल्ले से सिक्स जमाने की काबिलियत सैम कर्रन दुनिया को पहले ही दिखा चुके हैं।

शानदार रहा था टी-20 वर्ल्ड कप
इंग्लैंड की टीम ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया। लेकिन इंग्लैंड की इस जीत में सैम कर्रन का रोल भी बहुत अहम रहा था। अपने दमदार प्रदर्शन के कारण सैम कर्रन टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। कर्रन ने 6 मैचों में 11.38 की औसत से 13 विकेट लिए। फाइनल में करन ने 4 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए थे। सैम कर्रन एक बार फिर चेन्नई के लिए खेलते नजर आ सकते हैं, इस ऑलराउंडर खिलाड़ी पर धोनी की टीम मोटी रकम खर्च कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications