IPL Auction में 16 करोड़ खर्च कर निकोलस पूरन को क्यों खरीदा? गौतम गंभीर ने बताया इसके पीछे का कारण

IPL 2023 auction, Nicholas Pooran: सनराईजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में पूरन को खरीदा था। लेकिन फ्लॉप प्रदर्शन की वजह से उन्हें एक सीजन के बाद ही रिलीज कर दिया गया।

Nicholas Pooran

IPL 2023 auction, Nicholas Pooran: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आईपीएल ऑक्शन 2023 में निकोलस पूरन को काफी महंगा खरीदा है। निकोलस पूरन का पिछला आईपीएल रिकॉर्ड देखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के इस फैसले से फैंस काफी हैरान हैं। क्रिकेट के कई दिग्गजों ने भी लखनऊ सुपर जायंट्स के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। अब इस पर गौतम गंभीर ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

लखनऊ ने 16 करोड़ में पूरन को खरीदा

लखनऊ ने 16 करोड़ में पूरन को खरीदा

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आईपीएल नीलामी में 16 करोड़ की भारी-भरकम रकम देकर निकोलस पूरन को खरीदा है। पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलते हुए पूरन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। इसके बावजूद लखनऊ की टीम ने इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया। लखनऊ ने पूरन को आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज बना दिया है।

गौतम गंभीर ने बताई ये बड़ी वजह

गौतम गंभीर ने बताई ये बड़ी वजह

निकोलस पूरन को लेकर अब कोच गौतम गंभीर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। गंभीर के मुताबिक पूरन एक मैच विनर खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर टीम को मुकाबला जिता सकते हैं। गंभीर ने कहा कि मैं पिछले सीजन को नहीं देखता हूं। मैं ये देखता हूं कि इस प्लेयर की काबिलियत क्या है। स टूर्नामेंट में 500-600 रन बनाने से कुछ नहीं होगा। वो खिलाड़ी आपको एक सीजन में 2-3 मैच जिता सकता है और उम्र उसके साथ है। अगर आपको ऐसा खिलाड़ी मिलता है तो इससे आपकी टीम काफी मजबूत बन जाती है।

आईपीएल में नहीं चला है पूरन का बल्ला

आईपीएल में नहीं चला है पूरन का बल्ला

पिछले आईपीएल मेगा ऑक्शन में पूरन को 10.75 करोड़ में हैदराबाद की टीम ने खरीदा था। इससे पहले कई सालों तक पूरन पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा रहे हैं। लेकिन इन दोनों टीमों के लिए वह बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो सके थे। ऐसे में गौतम गंभीर ने उम्मीद जताई है कि पूरन के लिए आईपीएल का आने वाला सीजन बेहतरीन होगा। गंभीर ने कहा कि वो एक फिनिशर है, मैंने उसे कप्तान के तौर पर नहीं देखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+