IPL 2023 Auction: नीलामी से पहले आईपीएल ऑक्शन पर आई बड़ी अपडेट, इन खिलाड़ियों की होगी मौज
IPL 2023 Auction Latest Update: आईपीएल ऑक्शन की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस साल एक बार फिर कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होने की उम्मीद जताई जा रही है।

IPL 2023 Auction Latest Update: आईपीएल से भारत में ही नहीं दुनियाभर में कई क्रिकेटरों ने अपनी पहचान बनाई है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें आईपीएल के दम पर ही अपनी नेशनल टीम में खेलने का मौका मिला। आईपीएल ऑक्शन में नाम देने वाले हर खिलाड़ी की ख्वाहिश इस बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की रहती है।

23 दिसंबर को होनी है नीलामी
आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोचि में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। इस मिनी ऑक्शन में भारत के अलावा दुनियाभर के क्रिकेटर शामिल होंगे। हर टीम ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी हैं। ऐसे में अब फ्रेंचाइजियों की कोशिश अपनी टीम की कमजोर कड़ी को मजबूत पक्ष में बदलने की होगी। इस नीलामी में कई बड़े नाम पर भी बोली लगाई जाएगी।

स्टोक्स-कर्रन जैसे खिलाड़ियों की होगी मौज
पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज को अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को दिलाने वाले बेन स्टोक्स पर काफी टीमों की नजरें रहेगी। आईपीएल ऑक्शन के लिए शुरुआती चार सेट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम सामने आ चुके हैं। बेन स्टोक्स दूसरे सेट में सैम कर्रन के साथ मौजूद हैं। लिहाजा शुरुआत में आने के कारण फ्रेंचाइजियां इन खिलाड़ियों के लिए दिल खोलकर बोली लगाने का काम कर सकती है।

पहले 4 सेट में होंगे ये खिलाड़ी
सेट 1: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, अजिक्य रहाणे, जो रूट।
सेट 2: सैम कर्रन, शाकिब अल हसन, कैमरून ग्रीन, सिकंदर रजा, डेडन स्मिथ, बेन स्टोक्स।
सेट 3: टॉम बैंटन, लिटन दास, हेनरिक क्लासेन, कुसल मेंडिस, निकोलस पूरन, फिल साल्ट।
सेट 4: क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, जे रिचर्डसन, इशांत शर्मा, रीस टॉपले, जे उनादकट।

जानिए किस देश से होंगे कितने खिलाड़ी
भारत- 273 खिलाड़ी
इंग्लैंड- 27 खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका- 22 खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया- 21 खिलाड़ी
वेस्टइंडीज- 20 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड- 10 खिलाड़ी
श्रीलंका- 10 खिलाड़ी
अफगानिस्तान- 8 खिलाड़ी
आयरलैंड- 4 खिलाड़ी
बांग्लादेश- 4 खिलाड़ी
जिम्बाब्वे- 2 खिलाड़ी
नामीबिया- 2 खिलाड़ी
नीदरलैंड- 1 खिलाड़ी
यूएई- 1 खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications