IPL 2023: एबी डीविलियर्स ने किया बड़ा ऐलान, अपनी 17 नंबर रिटायर्ड जर्सी इस खिलाड़ी को देंगे

एबी डीविलियर्स ने अपनी रिटायर्ड जर्सी को लेकर एक अहम बात कही है। उन्होंने आरसीबी के एक खिलाड़ी को इसे देने की संभावना जताई है।

ABD and Rajat Patidar

IPL 2023: आईपीएल में इस बार रजत पाटीदार आरसीबी के लिए नहीं खेल रहे हैं। हालांकि वह टीम में शामिल थे लेकिन चोट के कारण बाहर हो गए। अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए तो आरसीबी का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। इस बीच टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स की तरफ से एक अहम घोषणा हुई है।

रजत पाटीदार ने पिछले साल आईपीएल के प्लेऑफ़ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 112 रन बनाये थे। इस बार भी उनके ऊपर नज़रें रहने वाली थीं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस सीजन रजत पाटीदार को आरसीबी के लिए एक बड़ी भूमिका में देखा जा रहा था।

आरसीबी इनसाइडर से बातचीत में डीविलियर्स ने रजत पाटीदार को आरसीबी के लिए आगामी समय का बड़ा प्लेयर बताया है। इस दौरान डीविलियर्स से पूछा गया कि आप अपनी 17 नम्बर जर्सी किसी खिलाड़ी को देना चाहें, तो वह कौन होगा। डीविलियर्स ने रजत पाटीदार का नाम लिया।

सवाल के जवाब में डीविलियर्स ने कहा कि यह एक मुश्किल बात पूछी गई है। शायद वह रजत पाटीदार होंगे। मैं उनको 'द पाटा मैन' नाम देना चाहूँगा। वह अच्छे दिख रहे हैं और आने वाले समय में आरसीबी के बड़े खिलाड़ी होंगे। मैं अपनी जर्सी किसी युवा को ही देना चाहूँगा और शायद वह रजत पाटीदार होंगे।

आरसीबी में फाफ डू प्लेसी के कप्तान बनने को लेकर भी डीविलियर्स की तरफ से प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि आरसीबी का कप्तान बनने के लिए डू प्लेसी एक सही चयन हैं। उन्होंने कहा कि फाफ डू प्लेसी टीम के लिए ट्रॉफी जीतने में सफल रहेंगे। आरसीबी में आकर फाफ डू प्लेसी खुश होंगे।

गौरतलब है कि आरसीबी ने इस सीजन मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में हराते हुए टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था। इसके बाद आरसीबी की टीम धीमी हो गई। प्रदर्शन में भी वह बात देखने को नहीं मिली। आने वाले समय में आरसीबी के मुकाबले अहम होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+