IPL 2022: जिम्बाब्वे के इस बॉलर को मिली लखनऊ सुपर जाएंट्स में एंट्री

नई दिल्ली, 22 मार्च: आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अंतिम समय में अपनी टीम के साथ एक और खिलाड़ी के जुड़ने की पुष्टि की।

यह हैं जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी जो 2022 सीजन के लिए बतौर नेट गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) में शामिल होंगे। इससे पहले इस टीम के एक्सप्रेस फास्ट बॉलर मार्क वुड बाहर हो गए थे।

IPL 2022: Zimbabwean bowler got entry in Lucknow Super Giants instead of Mark Wood

वुड आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नहीं खेलेंगे क्योंकि दाहिने कोहनी की चोट के कारण उन्हें फिलहाल मैदान से बाहर रहना होगा।

एलएसजी ने बेंगलुरु में आयोजित आईपीएल मेगा नीलामी में वुड के लिए 7.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फ्रैंचाइजी ने मुजरबनी की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है।

वुड ने पहली पारी में 17 ओवर गेंदबाजी करने के बाद कोहनी की समस्या का हवाला देते हुए वेस्ट इंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड प्रतियोगिता में पहले टेस्ट से नाम वापस ले लिया था। उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग टीम से बाहर कर दिया गया, साकिब महमूद ने उनके स्थान पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

जिम्बाब्वे के हरारे में भारतीय दूतावास के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने सोमवार को एक पोस्ट के जरिए इस खबर की पुष्टि की।

पोस्ट में गेंदबाज को भारतीय राजदूत के साथ मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट पर कैप्शन है, "राजदूत ने जिम्बाब्वे के गेंदबाज मिस्टर ब्लेसिंग मुजरबानी से मुलाकात की, क्योंकि वह # IPL2022 के लिए जाने की तैयारी कर रहे है। एंबेसडर ने उन्हें और उनकी टीम को #LucknowSuperGiants की शुभकामनाएं दीं।

लखनऊ सुपर जायंट्स सोमवार, 28 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने शुरुआती मैच में गुजरात टाइटंस का सामना करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+