कौन हैं रितिक शौकीन? जानिए MI की नई स्पिन सनसनी के बारे में, जिसने डेब्यू में किया प्रभावित
नई दिल्ली, 22 अप्रैल: मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2022 में अपने चिर प्रतिद्वंदी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट की हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन में मुंबई इंडियंस की लगातार सातवीं हार थी और वह अभी भी मौजूदा सीजन में अपना जीत का खाता खोलने का इंतजार कर रहे हैं। अब उनकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो चुकी है और यह टीम अब अपनी गलतियों को समझने के लिए ही सीजन में बाकी मुकाबलों में उतरेगी या फिर बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमाया जा सकता है।

एक होनहार गेंदबाज है रितिक शौकीन
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का टॉप मॉडल धराशाई हो गया लेकिन निचले आर्डर पर कुछ अच्छी बैटिंग देखने को मिली जहां सूर्यकुमार यादव ने एक छोटी पारी खेली और युवा तिलक वर्मा ने 40 गेंदों पर 51 रनों का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस की टीम 2 अंक अर्जित करने में नाकामयाब रही लेकिन एक खिलाड़ी ने भविष्य की उम्मीद जगाई है जिनका नाम है रितिक शौकीन। यह एक होनहार गेंदबाज है जिनको मुरूगन अश्विन नाम के लेग स्पिनर की जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

4 ओवर में केवल 23 रन खर्च किए
अपना डेब्यू मुकाबला होने के बावजूद इस खिलाड़ी ने अपने 4 ओवर में केवल 23 रन खर्च किए। वे विकेट नहीं ले पाए लेकिन दबाव के इस मुकाबले में बेहतर गेंदबाजी करने में कामयाब रहे। यहां तक कि अपने अंतिम ओवर में भी उन्होंने केवल 10 रन दिए और एक डेब्यूटेंट के लिए इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि वह टी-20 मुकाबले में बड़े-बड़े खिलाड़ियों के सामने अपना ओवर का कोटा पूरा कर ले और केवल 5.8 के इकोनामी रेट से गेंदबाजी करें।

बैटिंग में भी योगदान दिया-
इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बल्लेबाजी आने पर भी 25 गेंदों पर 25 रनों का योगदान दिया और मुंबई की पारी को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक ले जाने में अंतिम ओवरों में एक भूमिका भी निभाई। रितिक शौकीन का जन्म 14 अगस्त 2000 में हुआ था। यह दिल्ली के डॉमेस्टिक सर्किट में खेलते हैं और अभी तक अपनी स्टेट टीम को लिस्ट ए मुकाबलों में प्रजेंट कर चुके हैं और उनके खाते में कई सारे विकेट भी हैं। वह दाएं हाथ से ऑफ स्पिन बॉलिंग करते हैं और उनका इकोनामी रेट 4.92 रहा है जबकि उनकी बेस्ट बॉलिंग अभी तक 21 रन देकर दो विकेट रही है।
मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए की रकम में खरीदा था
रितिक शौकीन आईपीएल की मेगा नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल थे और उनको मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए की रकम में खरीदा था। शौकीन के जो कोच हैं उनका नाम तारक सिन्हा है और यह खिलाड़ी इनकी निगरानी में क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जाना चाहता है और वह इस खेल के प्रति अपने अपनी मोहब्बत और जुनून को अपनी प्रेरणा मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications