IPL में अनसोल्ड रहने वाले सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी , पुष्पा स्टाइल में कहा-'फायर है मैं'

नई दिल्ली, 03 मार्च। इस बार के आईपीएल की नीलामी में क्रिकेटर सुरेश रैना अनसोल्ड रहे थे, मिस्टर आईपीएल के नाम से लोकप्रिय सुरेशा रैना की बेस प्राइज दो करोड़ थी लेकिन उन्हें किसी ने खरीदा नही और इसी के साथ ही उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी उनमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, जिसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स को काफी ट्रोल भी किया गया था लेकिन रैना ने किसी तरह का कोई रिएक्शन कहीं नहीं दिया।

IPL में अनसोल्ड रहने वाले सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी

IPL में अनसोल्ड रहने वाले सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी

ना वो सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखे और ना ही उन्होंने किसी भी तरह का इंटरव्यू इस बारे में दिया। हालांकि अब उन्होंने इतने दिन बाद ट्विटर पर अपनी एक फोटो अपलोड की है। जिसमें उनका अंदाजा काफी जुदा नजर आ रहा है।

'फायर है मैं,आप समझ गए होंगे यह क्या है'

'फायर है मैं,आप समझ गए होंगे यह क्या है'

रैना अपने ट्वीट में 'पुष्पा के डायलॉग के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है कि 'फायर है मैं,आप समझ गए होंगे यह क्या है.'#Funmodeon. रैना का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सुरेश रैना के इस अनोखे रूप के देखकर बहुत ज्यादा खुश हो गए हैं। लोगों ने रैना के लिए लिखा है कि आप कमाल हैं रैना इसलिए आप हमेशा बेहतरीन रहेंगे।

मिस्टर आईपीएल कहलाते हैं रैना

मिस्टर आईपीएल कहलाते हैं रैना

गौरतलब है कि सुरेश रैना को लोग मिस्टर आईपीएल के नाम से जानते हैं। वो आईपीएल में अब तक 205 मैच खेल चुके हैं और अब तक 5528 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। वो आईपीएल के स्टार कहे जाते थे, वो आईपील में सबसे पहले 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रैना क्रिकेट के तीनों फार्मेट में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। रैना केवल हिटर ही नहीं बल्कि वो बढ़िया फील्डिंग करने के लिए जाने जाते रहे हैं। वो टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रहे हैं।

क्या कहा था चेन्नई सुपरकिंग्स ने?

CSK ने जब रैना को नहीं खरीदा तो उसकी काफी आलोचना की गई थी। यहां तक कि जब सोशल मीडिया पर CSK को बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा तो सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथ को सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने मीडिया में बयान दिया कि 'रैना का ना होना हमारी टीम के लिए भी मुश्किल भरा पल है लेकिन जिस तरह की टीम हमारी आईपीएल के लिए इस बार है, उसमें रैना फिट नहीं होते हैं। वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन फिलहाल के लिए हमारी टीम में फिट नहीं हो पा रहे थे।' गौरतलब है कि रैना साल 2008 से लेकर 2021 तक CSK का हिस्सा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+