IPL 2022 : गुजरात टीम में शामिल हुआ ये खिलाड़ी, जेसन राॅय बाहर, देखें पूरी टीम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरूआत 26 मार्च के अंत में होने जा रही है। सीजन 29 मई तक खेला जाएगा। इस सीजन का शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही गुजरात की नई टाइटंस को बड़ा झटका लगा था क्योंकि उनके सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय अचानक पूरे सीजन से बाहर गए थे। ऐसे में गुजरात की टीम वैकल्पिक खिलाड़ी की तलाश में थी, लेकिन अब उनका सिरदर्द दूर हो गया है और जेसन रॉय की जगह नए खिलाड़ी को शामिल कर लिया गया।

जी हां, रॉय की जगह अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज को टीम में शामिल किया गया है। गुरबाज रॉय की तरह ओपनर हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी गुजरात टीम ने एक मेगा नीलामी में सीमित ओवरों की टीम में इंग्लैंड के प्रमुख सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय के लिए 2 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। ऐसा भी माना जा रहा था कि वह शुभमन गिल के साथ टीम के लिए पारी की शुरुआत करेंगे। हालांकि, रॉय ने 28 फरवरी को साफ कर दिया था कि वह इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : जानिए कब-कहां होंगे CSK के मैच, किसके खिलाफ होगा पहला मुकाबला
रॉय की जगह गुजरात टीम में मौका पाने वाले गुरबाज ने 2021 टी20 लीग में महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. दिल्ली बुल्स के लिए खेलते हुए वह 16 गेंदों में 57 रन बनाकर चर्चा में आए। अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को देखते हुए, उन्होंने अब तक 9 वनडे और 20 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने इन 9 मैचों में 53.50 की औसत से 428 रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 26.70 की औसत से 534 रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 87 रन है। वह श्रीलंका प्रीमियर लीग, पाकिस्तान क्रिकेट लीग में भी खेल चुके हैं। इसके बाद अब वह विश्व प्रसिद्ध आईपीएल में खेलते नजर आएंगे।
अब ऐसी है पूरी टीम-
हार्दिक पांड्या, राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, जेसन रॉय, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदरंगानी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, विजय शंकर, जयंत यादव, डोमिनिक ड्रेक, दर्शन नालकांडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, वरुण आरोन, बी साई सुदर्शन, रहमानुल्ला गुरबाज












Click it and Unblock the Notifications