आर अश्विन हैं राजस्थान रॉयल्स की समस्या, दूसरे क्वालिफायर से पहले मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली, 27 मई: रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन करके दिया है। वे एक बेहतर गेंदबाज तो शुरू से ही थे लेकिन इस बार उन्होंने बैटिंग भी ठीक की है और एक ऑलराउंडर की कमी पूरी की है। राजस्थान रॉयल्स को आज यानी 27 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बहुत ही अहम मुकाबला खेलना है। यह प्लेऑफ का अंतिम और दूसरा क्वालीफायर मुकाबला है जिसमें जीतने वाली टीम को 29 मई की रात गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल खेलने का मौका मिलेगा।

आर अश्विन को रॉयल्स की समस्या बताया

आर अश्विन को रॉयल्स की समस्या बताया

राजस्थान रॉयल्स इससे पहले क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों हार गई थी। एक बार फिर से हम इस मैच में जोस बटलर, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों की ओर देखेंगे। इससे पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान में क्रिकेट विशेषज्ञ कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने राजस्थान रॉयल्स की एक समस्या बताई है। यह काफी हैरान करने वाली बात है कि उन्होंने आर अश्विन को रॉयल्स की समस्या बताया है। इसको एक बड़ा बयान ही माना जाएगा।

क्या है समस्या

क्या है समस्या

मांजरेकर का कहना है कि अश्विन पाटा विकेटों पर राजस्थान रॉयल्स के लिए एक समस्या है। मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "रविचंद्रन अश्विन पाटा विकेटों पर राजस्थान रॉयल्स के लिए एक समस्या है क्योंकि वह बहुत सारी विविधताओं को ट्राई करते हैं और ऐसी स्थिति में वे काफी कम ऑफ स्पिन बॉलिंग करते हैं। लेकिन जब विकेट टर्न लेनी शुरू हो जाती है तो वह खतरनाक गेंदबाज बन जाते हैं। अगर पिच स्पिनरों की मदद करती है तो राजस्थान रॉयल्स को फायदा होगा क्योंकि फिर अश्विन और चहल जैसे खिलाड़ी उसके अनुसार गेंदबाजी करेंगे।"

बल्ले से अपना बेस्ट सीजन देख चुके हैं अश्विन

बल्ले से अपना बेस्ट सीजन देख चुके हैं अश्विन

आपको बता दें युजवेंद्र चहल आईपीएल में फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं लेकिन रविचंद्रन अश्विन 15 मैचों में 11 विकेट ले पाए हैं हालांकि यह विकेट काफी अहम मौके पर आए थे। अश्विन विपक्षी टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज को अपने जाल में फंसाना चाहते हैं। इसके अलावा वे बल्ले से भी 185 रन बना चुके हैं और अपनी टीम के लिए बहुत बढ़िया खिलाड़ी साबित हुए हैं। जब से अश्विन ने आईपीएल में डेब्यू किया है तब से यह उनका बल्ले से बेस्ट सीजन है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए डेथ बोलिंग एक कमजोरी- मांजरेकर

राजस्थान रॉयल्स के लिए डेथ बोलिंग एक कमजोरी- मांजरेकर

मांजरेकर आगे कहते हैं कि, 'राजस्थान रॉयल्स के लिए डेथ बोलिंग एक कमजोरी रही है। ट्रेंट बोल्ट वर्ल्ड क्लास बॉलर है लेकिन उनको नई गेंद के साथ ही इस्तेमाल करना होगा क्योंकि उनका डेथ ओवर में रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा को भी बैक किया है और उन्होंने इस सीजन में अच्छा ठीक ठाक काम करके दिखाया है। ऑबिड मैकॉय एक सरप्राइज पैकेज साबित हुए हैं और राजस्थान रॉयल्स को भरोसा करना होगा कि यह गेंदबाज परफॉर्मेंस करके देगा।'

ये भी पढ़ें- 'अब मुश्किल नहीं कुछ भी', RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले RR ने शेयर किया VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+