RCB की जर्सी में दिखे टिम डेविड, फ्रेंचाइजी ने अदा किया खास शुक्रिया, जश्न का VIDEO वायरल
नई दिल्ली, 22 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए मुंबई इंडियंस के टिम डेविड एक दिन के लिए सबसे अहम खिलाड़ी बन गए। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खुलकर बातें होती हैं और एक दूसरे के प्रति लगाव या सम्मान दिखाने में कोई झिझक नहीं होती है। आरसीबी ने खुलकर टिम डेविड के लिए दुलार लुटाया है।
हुआ यह था कि टिम डेविड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 गेंदों पर 34 रनों की नाबाद पारी खेली थी। डेविड का बल्ला एक ऐसे मैच में चल रहा था जिसमें अधिकतकर समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम हावी थी। डीसी से कुछ चूक हुई और टिम डेविड अंतिम ओवरों में कसाई की तरह निर्मम थे।

डेविड को स्पेशल तौर पर शुक्रिया कहा
दिल्ली की हार का मतलब था आरसीबी का प्लेऑफ में जाना पक्का होगा। इसके लिए पूरी आरसीबी की टीम खुलेआम मुंबई इंडियंस का सपोर्ट कर रही थी। मुंबई की जीत के बाद आरसीबी खेमा जश्न मनाने लगा और इसकी बड़ी वजह बने टिम डेविड।
आरसीबी ने डेविड को स्पेशल तौर पर शुक्रिया कहा है। सिंगापुर-ऑस्ट्रेलिया से ताल्लुक रखने वाला यह खिलाड़ी मैच की सुबह फाफ डु प्लेसिस का एक मैसेज प्राप्त कर चुका था। वह एक फोटो मैसेज था जिसमें फाफ, विराट और मैक्सवेल मुंबई इंडियंस की जर्सी में थे। और जब मुंबई इंडियंस मैच जीती तो आरसीबी ने टिम डेविड की एक फोटो अपनी जर्सी में भी शेयर कर दी।
Recommended Video
फोटो पर लिखा है- थैंक्य यू टिमी
मजेदार बात यह है कि टिम डेविड खुद एक पूर्व आरसीबी खिलाड़ी रहे हैं। टिम डेविड की फोटो पर लिखा है- थैंक्य यू टिमी
फोटो पर कैप्शन है- हम आपको प्यार करते हैं टिम डेविड। आप अच्छा कर रहे हैं। आप और अच्छा करते जाएं।
इसके बाद आरसीबी ने वह वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे मुंबई इंडियंस की जीत के साथ जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। कोहली समेत सब खुशी से झूम रहे थे। कोविड समय में यह एक इनडोर सेलिब्रेशन था।
जश्न का वीडियो
आरसीबी की टीम अब 25 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच करेगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। अगर आरसीबी यह मैच हारी तो वहीं बाहर हो जाएगी लेकिन जीत मिलने पर उनको क्वालिफायर-2 मुकाबला मिलेगा। यहां पर भी जीते तो फाइनल में एंट्री होगी।
यानी आरसीबी को ट्रॉफी कब्जाने के लिए जीत की हैट्रिक लगानी होगी। डगर मुश्किल है लेकिन इस समय किस्मत का रुख भी कुछ हद तक आरसीबी के साथ दिखाई देता है।












Click it and Unblock the Notifications