फैंस ने KKR को पहुंचाया CSK और MI के पास, बोले- आजा तुझे संडास दिखाते हैं

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: इस बार आईपीएल का हाल कुछ ऐसा है कि टॉप की टीमें धराशाई हो चुकी हैं। 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 8 मैच हार गई है, चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स 8 में से 6 मैच हार चुकी है और दो बार की चैम्पियन केकेआर की टीम 9 में से 6 मुकाबले गंवा चुकी है। ये बहुत बुरी स्थिति है। जाहिर है अब ये तीनों टीमें प्लेऑफ में नहीं जाने वाली हैं। केकेआर को ताजा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से हार मिली है। इस हार के बाद मुंबई और चेन्नई की तरह फैंस ने केकेआर की भी फिरकी ली है।

लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा

लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा

श्रेयस अय्यर इस टीम का बेड़ा पार करने में पूरी तरह विफल रहे हैं और टीम मैनेजमेंट भी अपने अजीबोगरीब फैसलों के चलते आलोचना का शिकार रहा है। वे कभी पैट कमिंस को बाहर करते हैं तो कभी वरुण चक्रवर्ती को। कुलदीप यादव को वे पहले ही गंवा चुके हैं जो इस समय दिल्ली के लिए बहुत ही शानदार काम कर रहे हैं। गुरुवार को केकेआर की टीम को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।

फैंस ले रहे हैं मजे-

फैंस ले रहे हैं मजे-

पहले बैटिंग के लिए कहे जाने के बाद केकेआर ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे जिसको डीसी ने 1 ओवर शेष रहते हुए हासिल कर लिया। कलाई के जादूगर कुलदीप यादव बहुत ही प्रभावशाली थे जिन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए। मुस्ताफिजुर रहमान ने भी आखिरी ओवर में तीन विकेट हासिल किए।

सबसे बुरा सीजन भी बता रहे हैं

सबसे बुरा सीजन भी बता रहे हैं

इन तीन बड़ी टीमों की बुरी गत देखकर फैंस हैरत में भी हैं और गुस्से में भी। अब हालत यह है कि केकेआर की टीम मुंबई और चेन्नई के साथ अंक तालिका में सबसे निचले क्रम पर शामिल होकर रोमांस कर रही है। फैंस ये सब देखकर दुखी भी है और इस आईपीएल सीजन को सबसे बुरा सीजन भी बता रहे हैं।

 कई मीम्स वायरल हुए

कई मीम्स वायरल हुए

इस स्थिति पर कई मीम्स वायरल हुए हैं। इनको आप देख रहे हैं। मैच के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हमने शुरुआत वास्तव में धीमी की और शुरुआत में कुछ विकेट गंवा दिए। हमने स्कोर बोर्ड पर अच्छा आंकड़ा दर्ज नहीं किया। इसके लिए कोई बहाना नहीं है, हमको वापस मुड़कर देखना होगा क्या गलत कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+