रोहित, पंत या पोंटिंग, कुलदीप यादव की सफलता में सबसे बड़ा हाथ किसका है, कोच ने बताया नाम

नई दिल्ली, 2 मई: कुलदीप यादव ने आईपीएल 2022 में अपने मरे हुए करियर को फिर से जिंदा कर दिया। वे एक अलग लेवल के बॉलर दिख रहे हैं। उन्होंने लगातार खुद को युजवेंद्र चहल के साथ पर्पल कैप की रेस में बनाए रखा है। यह गेंदबाज बहुत प्रभावी रहा है और इसका काफी ज्यादा क्रेडिट दिल्ली कैपिटल्स को दिया जा रहा है। कुलदीप यादव को पिछले सीजन के बाद केकेआर ने रिलीज कर दिया था और मेगा नीलामी में उनको दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीद लिया। इसका नतीजा डीसी और कुलदीप दोनों को मिल रहा है।

कुलदीप के लिए यह चैन की सांस लेने के जैसा समय-

कुलदीप के लिए यह चैन की सांस लेने के जैसा समय-

दिल्ली की टीम ने इस बॉलर को 2 करोड़ रुपये में साइन किया था जिसको पूरी तरह से चुकाते हुए बाए हाथ का चाइनामैन बॉलर अब तक 9 मुकाबलों में 17 विकेट लेने में कामयाब रहा है। कुलदीप के लिए यह चैन की सांस लेने के जैसा है क्योंकि उनको पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया से भी दरकिनार किया जा चुका है। कुलदीप चोट से भी जूझते रहे लेकिन ऐसा लगता है जैसा अब सब पहले जैसा हो चुका है।

Recommended Video

    IPL 2022 CSK vs SRH: Dhoni के हाथ में Chennai की कमान, बताया क्यों लिया गया ये फैसला |वनइंडिया हिंदी
    सबसे बड़ा क्रेडिट किसको जाता है-

    सबसे बड़ा क्रेडिट किसको जाता है-

    सब इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स को भलाई देना चाहेंगे लेकिन ऐसी बात नहीं है क्योंकि कुलदीप को सबसे करीब से समझने वाले उनके बचपन के कोच कपिल देव पांडे ने सबसे बड़ा क्रेडिट भारत के कप्तान रोहित शर्मा को दिया है। उनको लगता है कि रोहित शर्मा को कुलदीप की काबिलियत पर पूरा यकीन है। भले ही फिर कुलदीप कितने ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हों।

    सफलता में सबसे बड़ा रोहित का हाथ है

    सफलता में सबसे बड़ा रोहित का हाथ है

    कपिल देव पांडे ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "जब भी कप्तानों ने उन पर भरोसा किया, कुलदीप ने अच्छा प्रदर्शन किया। टेस्ट में उनका रिकॉर्ड अच्छा है। वनडे में उनके नाम दो हैट्रिक हैं। उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड अच्छा है। लेकिन फिर भी उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिले। ये वाकई चौंकाने वाला है। रोहित शर्मा की वजह से कुलदीप का करियर सुरक्षित है। कुलदीप के फिर से उभरने के पीछे रोहित का हाथ है। वह एक शानदार कप्तान है और वह जानता है कि खिलाड़ियों के बड़े ग्रुप में प्रतिभा कैसे तलाशी जाती है। आईपीएल से पहले, रोहित ने कुलदीप को बुलाया और उन्हें मौका दिया (वेस्टइंडीज के खिलाफ)। कुलदीप ने भी दो विकेट लेकर दिए।"

    विराट ने ध्यान नहीं दिया, रोहित ने हर नजर रखी-

    विराट ने ध्यान नहीं दिया, रोहित ने हर नजर रखी-

    उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों को चुनने की हर कप्तान की अपनी शैली होती है और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कुलदीप पर अक्षर पटेल को प्राथमिकता दी क्योंकि पटेल बैटिंग भी कर लेते हैं। जबकि रोहित ने कुलदीप के रिहैब पर नजर रखी और उन्हें आईपीएल 2022 से पहले वेस्टइंडीज श्रृंखला में महत्वपूर्ण मौका दिया।

    कुलदीप की वापसी का श्रेय रोहित को जाना चाहिए- कोच

    कुलदीप की वापसी का श्रेय रोहित को जाना चाहिए- कोच

    उन्होंने कहा, "रोहित ने कुलदीप, उनके यो-यो टेस्ट और रिहैब रिपोर्ट पर कड़ी नजर रखी। रोहित कुलदीप के रिहैब प्रोग्राम से काफी प्रभावित थे। कुलदीप की वापसी का श्रेय रोहित को जाना चाहिए। वह रोहित, पंत और पोंटिंग के समर्थन के बिना आज यहां नहीं होते। हर कप्तान की कप्तानी करने और खिलाड़ियों को चुनने की अपनी शैली होती है। कुलदीप ने विराट के नेतृत्व में काफी क्रिकेट खेला। विराट को टीम में अनुभव चाहिए। वह अश्विन और जडेजा के साथ गए। उन्होंने अक्षर की बल्लेबाजी के कारण कुलदीप से आगे अक्षर को प्राथमिकता दी।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+