चिंता की बात है वो तेज नहीं खेल पा रहा: विराट कोहली के स्ट्राइक रेट से परेशान हुए इयान बिशप
नई दिल्ली, 5 अप्रैल: वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने विराट कोहली को लेकर चिंता जताई है। विराट कोहली आधुनिक समय के महान बल्लेबाज माने जाते हैं लेकिन इस समय वह खराब दौर से गुजर रहे हैं और मौजूदा आईपीएल में तो उनसे बैटिंग ही नहीं हो पा रही है। विराट कोहली अगर रन बना भी पा रहे हैं तो उनका स्ट्राइक रेट इतना कम रहता है कि टीम के बाकी बल्लेबाजों पर दबाव बनता है और यह एक चिंता की बात है।
बिशप ने यह भी कहा कि वे आलोचना नहीं कर रहे हैं लेकिन आईपीएल 2022 में कोहली जिस तरीके से संघर्ष कर रहे हैं केवल उसके बारे में बात करनी होगी।

33 गेंदों पर 30 रनों की बेहद ही धीमी पारी
विराट कोहली ने अपने ताजा मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ओपनिंग की और 33 गेंदों पर 30 रनों की बेहद ही धीमी पारी खेली। विराट कोहली तब बेहद धीमी बल्लेबाजी करते दिखाई दिए जब उनके ओपनिंग पार्टनर फाफ डु प्लेसिस पावर प्ले में टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहे थे। कोहली ने 16 गेंद डॉट गेंद खेली और बल्लेबाजों के ऊपर प्रेशर बढ़ गया जिसके चलते बाद में ग्लेन मैक्सवेल भी रन आउट हो गए थे।
इसके बाद कोहली की पारी का अंत मोइन अली ने शानदार घूमती हुई गेंद पर कर दिया और भारत के पूर्व कप्तान एक बार फिर से पवेलियन का रुख करते हुए पाए गए।
Recommended Video

किसी तरह का कोई इरादा भी नहीं दिखाया
इयान बिशप ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए बताया, "अगर आप अपने स्ट्राइक रेट ठीक नहीं करते हैं तो आपको आखिर तक बल्लेबाजी करने की जरूरत है। विराट कोहली आगे तक बल्लेबाजी नहीं कर पाए और उन्होंने किसी तरह का कोई इरादा भी नहीं दिखाया। उन्होंने एक्स्ट्रा कवर पर एक छक्का लगाया उसके बाद भी लगभग रन और बॉल बराबर आ गए लेकिन फिर वे वापस पवेलियन लौट गए।
"वे अपनी पारी को गहराई तक भी नहीं खींच रहे हैं। भले ही आरसीबी यह मैच जीत जाए लेकिन यह वह पारी नहीं थी जिसके लिए आप कोहली को याद रखेंगे।"

बिशप का कहना है कि कोहली दबाव ज्यादा ले रहे हैं।
बिशप यह भी कहते हैं कि विराट कोहली अलग-अलग गेंदों पर आउट हो रहे हैं और यह हाल के समय में चिंता की बात है। बता दें कि मोईन अली ने विराट कोहली को पिछले साल घरेलू टेस्ट सीरीज में भी इसी तरह से आउट किया था जबकि आईपीएल से पहले रोस्टन चेज भी विराट कोहली को ऐसे ही आउट कर चुके हैं। स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ कोहली का संघर्ष सब लोग जानते हैं लेकिन बिशप का कहना है कि कोहली की बैटिंग इसलिए प्रभावित हुई है क्योंकि वह दबाव ज्यादा ले रहे हैं।

कोहली के साथ कुछ समस्या है- बिशप
बिशप ने कहा कि कोहली के साथ कुछ समस्या है जो केवल इस सीजन की नहीं है। यहां तक कि पिछले सीजन में भी और कभी कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में वे कभी चलते थे और कभी नहीं चलते थे। विराट आज रात नहीं चले। इसलिए मुझे चिंता है क्योंकि मैं कोहली का एक फैन हूं। जब वे बेस्ट पर होते हैं तो मैं उनके लिए क्रिकेट देखना चाहता हूं तो यह एक केवल एक ऑब्जरवेशन है क्योंकि विराट कोहली स्ट्राइक रेट को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।
बता दें कि आईपीएल 2022 में विराट कोहली ने 11 मुकाबलों में केवल 216 रन ही बनाए हैं और यह भी काफी धीमी गति से बनाए गए हैं। विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ एक भी अर्धशतक लगाया था लेकिन वह अपनी पारी के दौरान कभी भी आरामदायक स्थिति में नहीं दिखाई दिए।












Click it and Unblock the Notifications