असली हीरो सामने है, कोहली को लेना पड़ा कार्तिक का इंटरव्यू, DK ने कहा- मुझे भारत को WC जिताना है
नई दिल्ली, 17 अप्रैल: इस आईपीएल में जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज फ्लॉप होते जा रहे हैं तो वही एक ऐसा खिलाड़ी सबसे आगे बढ़कर प्रहार कर रहा है जिसको बिल्कुल ही समाप्त हुआ मान लिया गया था। यह खिलाड़ी है भारत के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक, जिनको धोनी के रहते कभी वह मान-सम्मान और प्रतिष्ठा नहीं प्राप्त हुई जिसके शायद वे हकदार हो सकते थे। क्रिकेट के खेल में कई मौके ऐसे आए जब दिनेश कार्तिक ने अविश्वसनीय खेल दिखाया और कई मौके ऐसे आए जब वह बहुत ही साधारण दिखाई दिए।

आईपीएल को नेशनल टीम में वापसी का हथियार बना लिया है
अब जब लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी जगह खो चुकी है तो उन्होंने एक बार फिर आईपीएल 2022 को नेशनल क्रिकेट टीम में वापसी का हथियार बना लिया है। दिनेश कार्तिक जिस तरह का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कर रहे है उसको देखते हुए वह आरसीबी के हीरो से कम नहीं है। आरसीबी के इस हीरो ने एक और पारी खेलते हुए अपनी टीम का बेड़ा पार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी करा दिया। कार्तिक ने 34 गेंदों में 66 रनों की नाबाद पारी खेली, 5 चौके और 5 छक्के लगाए, जिसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना पाई।

असली हीरो दिनेश कार्तिक-
एक और जीत के साथ बेंगलुरु अंक तालिका में अपनी जीत मजबूत कर चुका है। बड़े-बड़े धुरंधरों के फेल होने के बाद दिनेश कार्तिक का उभरना भारतीय फैंस को खूब भा रहा है। उनका मानना है कि अब इस खिलाड़ी को निश्चित तौर पर इस साल के अंत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में जगह देनी चाहिए। दिनेश कार्तिक मौजूदा सीजन में छह मुकाबले खेलकर 197 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी ऊपर है। वानखेड़े स्टेडियम में जब दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करने उतरे तो हर जगह डीके-डीके का शोर मच रहा था जो दिनेश कार्तिक की शार्ट फॉर्म है।

विराट कोहली को स्पेशल इंटरव्यू लेना पड़ा-
कार्तिक ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के ओवर में 28 रन लगाकर मैच का मोमेंटम पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में कर दिया और यह साबित कर दिया कि वह चल रहे आईपीएल में अब तक के बेस्ट फिनिशर है। मैच के बाद विराट कोहली दिनेश कार्तिक का स्पेशल इंटरव्यू लेते हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि आम तौर पर मैं ऐसा नहीं करता हूं लेकिन आज की रात बड़ी खास है और मैं इस वक्त उस शख्स के साथ हूं जो मेरे लिए अभी तक मैन ऑफ द आईपीएल है। कोहली ने कार्तिक का शुक्रिया अदा किया जो उन्होंने बेंगलुरु की टीम का बेड़ा पार लगाया और कहा कि आप को इस तरीके से बल्लेबाजी करते देखना एक सम्मान की बात है और जिस स्पेस में आप हैं उसमें आगे भी ऐसी बैटिंग होती रहेगी।

हेड कोच ने कहा- आपको डिविलियर्स की जगह ला रहे हैं
कोहली ने आगे कहा, "आईपीएल 2013 के बाद से यह बल्ले से आपका बेस्ट प्रदर्शन है जो मैंने अभी तक देखा है।"
केकेआर के पूर्व कप्तान कार्तिक अपनी बेस्ट फॉर्म में नहीं चल रहे थे क्योंकि उन्होंने आईपीएल के पिछले सीजन में 17 मुकाबले खेलकर 223 रन बनाए थे लेकिन आरसीबी ने तमिलनाडु के इस बल्लेबाज पर भरोसा जताया और 5.5 करोड़ की अच्छी कीमत में उनको खरीद लिया। इस मौके पर दिनेश कार्तिक ने बताया कि रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच संजय बांगड़ ने आई पी एल 2022 की मेगा नीलामी के बाद उनको कॉल किया था और बताया था कि टीम में एबी डिविलियर्स नहीं है ऐसे में आपसे फिनिशर के काम की दरकार है। दिनेश कार्तिक मानते हैं कि हमने एबी डिविलियर्स को खोया है लेकिन उनके मुकाबले का कोई आधा खिलाड़ी भी मौजूद नहीं है। डिविलियर्स के रोल को बढ़ने के लिए आपको दो तीन खिलाड़ी चाहिए, वह इतने अच्छे हैं। लेकिन मैं जो कह रहा हूं वह भी ठीक है और मैं यही करना चाहता हूं।

मैं देश के लिए खेलना चाहता हूं- कार्तिक
कार्तिक ने आगे कहा, "बड़ा नजरिया यह है कि मैं देश के लिए खेलना चाहता हूं। मुझे पता है कि एक विश्व कप निकट है। मैं उस विश्व कप का हिस्सा बनना चाहता हूं और भारत को उस लाइन को पार करने में मदद करना चाहता हूं। भारत को एक मल्टी इवेंट जीते हुए एक लंबा समय हो गया है। मैं वह व्यक्ति बनना चाहता हूं जो भारत को ऐसा करने में मदद कर रहा है। उसके लिए, आपको बहुत सी चीजों को करने की जरूरत है, कोशिश करें और वह खिलाड़ी बनें जो लोग सोचते हैं कि 'अरे यह आदमी कुछ खास कर रहा है।

'हर दिन मैं अपने दिमाग में उस इरादे से अभ्यास करता हूं'
कार्तिक ने आगे कहा, "हर दिन मैं अपने दिमाग में उस इरादे से अभ्यास करता हूं। मेरे कोच को श्रेय जाता है जिन्होंने मुझे यह सुनिश्चित करने के लिए इतनी ट्रेनिंग कराई है कि मैं खुद से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त कर सकूं।
"जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, फिट रहना महत्वपूर्ण है। मैंने इसे करने की पूरी कोशिश की है।
उन्होंने कहा, "मैं आरसीबी में योगदान करके बहुत खुश हूं। आरसीबी के साथ यह मेरा दूसरा मौका है और मैं कुछ खास करना चाहता था। यह सौभाग्य की बात है कि आप मुझसे ये सवाल पूछ रहे हैं।"

कोहली बोले- एबी को आप पर बहुत गर्व होगा
कोहली ने कार्तिक की दूर की सोच की सराहना की और कहा कि लोगों ने बल्ले से आरसीबी स्टार के योगदान पर ध्यान देना शुरू कर दिया होगा।
कोहली ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि डीके अपने लक्ष्यों के साथ इतना स्पष्ट है। मैं निश्चित रूप से आपको बता सकता हूं कि आपने एक बहुत मजबूत केस पेश किया है, न केवल आरसीबी के लिए, बल्कि मुझे यकीन है कि बहुत से लोग उच्चतम स्तर पर भी नोटिस कर रहे हैं।
कोहली ने कहा, "आपने एबी का जिक्र किया और मुझे लगता है कि एबी को आपको देखकर बहुत गर्व होगा।"












Click it and Unblock the Notifications