'ये टाइफाइड या उसी टाइप का बुखार है', पृथ्वी शॉ की तबीयत पर ऋषभ पंत ने दी जानकारी
नई दिल्ली, 12 मई: हमेशा किसी ना किसी दिक्कत से जूझने वाले पृथ्वी अब बीमार पड़े हैं और दिल्ली कैपिटल्स अपने प्लेऑफ की रेस के लिए जंग लड़ रही है। पृथ्वी शॉ के स्थान पर राज्स्थान रॉयल्स के खिलाफ एस भरत ओपनिंग में उतरे और बुरी तरह फ्लॉप रहे। पृथ्वी शॉ की हॉस्पिटल से कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी।

शॉ आखिरी बार 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कैपिटल्स के लिए खेले थे और उसके बाद से मैचों को मिस ही कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने स्वास्थ्य पर अपडेट दिया और बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती होने की बात कही। हालाँकि, पंत ने उनकी सेहत के बारे में और सटीक जानकरी देते हुए बताया कि बल्लेबाज को टाइफाइड जैसा कुछ है।
आईपीएल 2022 के ताजा मैच में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स को एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए देखा गया, जहां डीसी ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखने के लिए आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की। डीसी के लिए इस गेम में मिशेल मार्श और डेविड वार्नर के रूप में दो हीरो थे। कप्तान ऋषभ पंत ने टीम में पृथ्वी शॉ की गैर मौजूदगी पर बात कही।

Recommended Video
पंत ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "हम उसे मिस करते हैं लेकिन इस बात पर हमारा कोई जोर नहीं है। उसे टाइफाइड या ऐसा ही कुछ है जो डॉक्टर ने मुझे बताया है।"
डीसी और आरआर के बीच के खेल की बात करें तो, कैपिटल्स की टीम 161 रनों का पीछा कर रही थी और सलामी बल्लेबाज श्रीकर भरत जीरो पर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह मिशेल मार्श की आंधी थी। मार्श और वार्नर ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कहर बरपाते हुए 11 गेंद शेष रहते जीत दिला ती। जहां मार्श ने 62 गेंदों में 89 रन बनाए, वहीं वार्नर ने नाबाद अर्धशतक लगाया।
पंत ने जीत के बाद कहा, "यह एक आदर्श खेल के करीब था क्योंकि मेरा मानना है कि सुधार के लिए हमेशा जगह होती है। इस तरह के विकेटों पर जहां थोड़ा टर्न होता है, आप किसी भी तरफ जा सकते हैं। मैं खुश हूं कि हमने पहले गेंदबाजी की। मैंने सोचा था कि 140-160 एक अच्छा स्कोर था और टॉस पर ऐसा कहा। भाग्य हमेशा आपके हाथ में होता है, आप 100 प्रतिशत देना चाह सकते हैं। फिल्डिंग बेहतर हो सकती थी, लेकिन यह करीब-करीब एक आदर्श खेल था।"












Click it and Unblock the Notifications