'IPL 2022 में पंत को मिलेगी दमदार शुरुआत', पोंटिंग ने बताया कौन होगा दिल्ली के लिये एक्स फैक्टर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो गया है जिसका दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच मुंबई के सीसीआई स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान ऋषभ पंत ने मीडिया से बात की और नयी टीम के साथ नये सीजन का आगाज बेहतरीन ढंग से करने का भरोसा जताया। हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम रविवार को मुंबई के ब्राबर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टाटा आईपीएल 2022 सीजन के पहले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है।


हर चुनौती के लिये तैयार है दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स के हैड कोच रिकी पोंटिंग ने शनिवार को एक वर्चुअल प्रेस सम्मेलन में कहा कि हम मुंबई के खिलाफ़ टीम की जीत की संभावनाओं को लेकर आश्वस्त हैं।
उन्होंने कहा, 'हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि हमारे खिलाड़ी अपनी पहली चुनौती का मुकाबले के लिए तैयार रहें। हमें अपने स्क्वैड पर पूरा भरोसा है। हां, पहले कुछ मैचों में हम कुछ विदेशी खिलाड़ियों को मिस करेंगे, लेकिन यह हमारे लिए ज्यादा चिंता का विषय नही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम रविवार को अच्छी शुरूआत करेंगे।'

नये खिलाड़ियों का होना देता है थ्रिलर
जब कैप्टन ऋषभ पंत ने इस सीजन के लिए उनके व्यक्तिगत लक्ष्यों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ''मैंने अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों के बारे में नहीं सोचा हैं हम सिर्फ टीम की ज़रूरतों पर ध्यान दे रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स में हमारे लिए यही सबसे महत्वपूर्ण है। हम में नए खिलाड़ियों का होना हमेशा रोमांचक होता है, हम लगातार एक ही प्रक्रिया अपना रहे हैं, जिसे हम पिछले कुछ सालों में अपनाते रहें हैं।''

एक्स फैक्टर साबित होगा यह खिलाड़ी
विकेटकीपर-बल्लेबाज ने इस सीज़न के लिए दिल्ली फ्रैंचाइजी में डेविड वार्नर और रोवमैन पोवेल के शामिल होने के बारे में बात करते हुए कहा, ''डेविड वार्नर ऑक्शन की सबसे बड़ी खरीद में एक हैं। मुझे खुशी है कि वे हमारी टीम में शामिल हुए। रोवमैन पोवेल भी हमारे लिए एक्स-फैक्टर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उनक पास जबरदस्त पावर है, मुझे लगता है कि उनका टीम में शामिल होना हमारे लिए बेहद फायदेमंद होगा। आशा है कि रोवमैन इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए मददगार साबित होंगे।''

पंत में नजर आती है रोहित की झलक
जब हैड कोच से ऋषभ पंत और रोहित शर्मा की समानताओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ''ऋषभ और रोहित लगभग एक समान हैं। मैं जानता हूं कि वे बहुत अच्छे साथी है नेतृत्व एवं कप्तानी में निपुण हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि ऋषभ की यात्रा रोहित जैसी होगी। इसमें कोई संदेह नहीं कि आने वाले सालों में ऋषभ इंटरनेशनल कप्तान बन सकते हैं। ''

दिल्ली की सफलता की देन हैं यश धुल
पोंटिंग ने भी अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कैप्टन यश धुल के डीसी में शामिल होने के बारे में बात करते हुए कहा, ''यश लम्बे समय से दिल्ली कैपिटल्स एकेडमी से जुड़े हुए हैं। वे इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि डीसी एकेडमी इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी उत्पन्न करती हैं। यश एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के अच्छे कप्तान रहे हैं। उनका हमारे स्क्वैड में शामिल होना बहुत फायदेमंद होगा। मुझे उम्मीद है कि हमारे अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगामी महीनों के दौरान अवसर मिलेंगे।''
दिल्ली कैपिटल्स रविवार की शाम 3:30 बजे मुंबई इंडियन्स के साथ मैच खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications