पंजाब किंग्स के खिलाफ डेविड वार्नर का शानदार रिकॉर्ड, रोहित शर्मा की कतार में शामिल हुए

मुंबई, 21 अप्रैल: आईपीएल में बुधवार को डेविड वार्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक रिकॉर्ड दर्ज किया है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे वार्नर ने आईपीएल 2022 के 32वें मैच में जबरदस्त पारी खेलते हुए 30 गेंदों पर 60 रन बनाए। इसके साथ ही डेविड ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी हासिल कर लिया है। वे ऐसा करने वाले पहले प्लेयर बन चुके हैं।

वार्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1000 रन पूरे किए

वार्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1000 रन पूरे किए

वार्नर ने रोहित शर्मा को भी ज्वाइन कर लिया है और यह एंट्री एक खास रिकॉर्ड क्लब में हुई है क्योंकि रोहित ही वार्नर के बाद अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक फ्रेंचाइजी (केकेआर) के खिलाफ एक हजार रन बना रखे हैं।

रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 1018 रन बनाए हैं। जबकि डेविड वार्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 22 मैचों में 1005 रन बनाए हैं।

केकेआर के खिलाफ भी एक हजार बनाने का मौका

केकेआर के खिलाफ भी एक हजार बनाने का मौका

वार्नर के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा बल्लेबाज शिखर धवन हैं जो 874 रन बना चुके हैं। इसके बाद सुरेश रैना का नंबर आता है जिन्होंने अब तक 822 रन बनाए हैं।

वार्नर पंजाब के खिलाफ बैटिंग करना पसंद करते हैं। यही वजह है उनका औसत इस टीम के खिलाफ 50 से ऊपर चला जाता है और स्ट्राइक रेट 142.35 का हो जाता है। बुधवार को वार्नर को पंजाब किंग्स के खिलाफ 12वीं हॉफ सेंचुरी लगाई।

अब वार्नर के पास केकेआर के खिलाफ भी एक हजार बनाने का मौका है क्योंकि वे केवल 24 ही रन दूर खड़े हैं।

दिल्ली ने कोविड की मार में भी दिखाया दम-

दिल्ली ने कोविड की मार में भी दिखाया दम-

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब किंग्स को आसानी से मात दे दी। दिल्ली की टीम पर जहां कोरोना ने अपनी मार डाली थी तो वहीं पंजाब की टीम चोटिल कप्तान मयंक अग्रवाल की वापसी देख रही थी। लेकिन पंजाब किंग्स ने साबित कर दिया क्यों उनको कभी भी प्रतियोगिता जीतने की दावेदार टीम के तौर पर नहीं देखा जाता।

तमाम बढ़िया बल्लेबाज होने के बावजूद पंजाब किंग्स 20 ओवर में केवल 115 रनों पर ढेर हो गई जिसके जवाब में दिल्ली ने 10.3 ओवर में यह टारगेट हासिल कर लिया। एक ही ओवर में दो विकेट हासिल करने वाले कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+