World Cup 2023 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल, इंजमाम उल हक ने दिया इस्तीफा, सामने आया ये बड़ा कारण

ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की बढ़ती मुश्किलों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सेलेक्टर इंजमाम-उल-हक ने अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को हैरान कर दिया है। सोमवार को पूर्व कप्तान ने टूर्नामेंट के बीच में मुख्य चयनकर्ता के रूप में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया है। इंजमाम-उल-हक ने अपना इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख जका अशरफ को भेजा है।

दरअसल, सीनियर पुरुष टीम के विश्व कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में फूट उजागर होने लगी है। मौजूदा टूर्नामेंट में पाकिस्तान की चार मैचों की हार के बाद इंजमाम ने अपना इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख जका अशरफ को भेजा है।

Inzamam ul Haq

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंजमाम उल हक ने कथित तौर पर इन आरोपों के चलते पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है कि वह एक प्रमुख प्लेयर मैनेजमेंट कंपनी में शेयरधारक भी थे। उस भूमिका के कारण हितों के टकराव के आरोप लगे थे।

फिलहाल, इंजमाम के खिलाफ जांच की भी तैयारी चल रही है। उन्होंने बयान में कहा- लोग बिना रिसर्च के बोलते हैं। मुझ पर सवाल उठाए गए तो मैंने फैसला किया कि बेहतर होगा कि मैं इस्तीफा दे दूं।' बयान में कहा गया कि, 'समिति अपनी रिपोर्ट और कोई भी सिफारिश शीघ्रता से पीसीबी प्रबंधन को सौंपेगी।'

दरअसल, यह खबर पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका है, जो पहले से ही उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है और मौजूदा क्रिकेट विश्व कप की तालिका में पाकिस्तान टीम छठे स्थान पर है, जिसने अब तक अपने छह मैचों में से सिर्फ दो में जीत हासिल की है।

इंजमाम ने कहा कि, 'लोग बिना रिचर्स के बोलते हैं। मुझ पर सवाल उठाए गए इसलिए मैंने फैसला किया कि बेहतर होगा कि मैं इस्तीफा दे दूं।' पाकिस्तान के जियो न्यूज ने इंजमाम के हवाले से कहा कि, मैंने पीसीबी को रिचर्स करने के लिए कहा। मेरा प्लेयर-एजेंट कंपनी से कोई संबंध नहीं है।'

क्या है विवाद?
विवाद के केंद्र में याजो इंटरनेशनल लिमिटेड नामक एक प्लेयर मैनेजमेंट कंपनी है। पाकिस्तानी वेबसाइट क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार, 'इंजमाम याजो इंटरनेशनल लिमिटेड में शेयरधारक हैं, जो खिलाड़ियों के एजेंट तल्हा रहमानी की स्वामित्व वाली कंपनी है। रहमानी पाकिस्तान के कुछ शीर्ष क्रिकेटरों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी शामिल हैं।

भारत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के संकट में होने के कारण टीम की काफी आलोचना हो रही है। इससे लोगों ने इंजमाम की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। इन सब के बीच इंजमाम-उल-हक ने अपना इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+