जिम्बाब्वे के इस बल्लेबाज ने भरी हुंकार, कहा- सीरीज में भारत को 2-1 से हराएगी हमारी टीम
जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के बल्लेबाज इनोसेंट काया (Innocent Kaia) ने सीरीज शुरू होने से पहले ही बड़ा बयान देने का काम किया है। इनोसेंट काया (Innocent Kaia) ने कहा कि उनकी टीम के पास भारत को हराने की काबिलियत है और जिम्बाब्व
नई दिल्ली, 14 अगस्त। जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के बल्लेबाज इनोसेंट काया (Innocent Kaia) ने सीरीज शुरू होने से पहले ही बड़ा बयान देने का काम किया है। इनोसेंट काया (Innocent Kaia) ने कहा कि उनकी टीम के पास भारत को हराने की काबिलियत है और जिम्बाब्वे की टीम वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हरा देगी। इनोसेंट काया के इस बयान के बाद से क्रिकेट के कई एक्सपर्ट्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पहले ही कर दी सीरीज जीतने की भविष्यवाणी
इनोसेंट काया ने भारत के खिलाफ अपनी टीम के लिए जीत की भविष्यवाणी की है। इनोसेंट काया ने टाइम्स नाऊ से बात करते हुए अपनी टीम की जीत का भरोसा जताया है। 18 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे। जबकि इस दौरे के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम भी दिया गया है।
बांग्लादेश को हराकर जिम्बाब्वे के हौसले बुलंद
जिम्बाब्वे ने कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश को वनडे और टी20 सीरीज में हराया था। इस जीत से निश्चित तौर पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होंगे। यही वजह है कि अब टीम केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराने के सपने देख रही है। बल्लेबाज इनोसेंट काया को पूरी उम्मीद है कि उनकी टीम इस सीरीज में अच्छे खेल का प्रदर्शन करेगी।
काया बनाना चाहते हैं सबसे ज्यादा रन
इस सीरीज में इनोसेंट काया सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ शतक बनाना चाहता हूं। मेरी यही योजना है कि मुझे इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनना है। ये सिर्फ हमारी मानसिकता के बारे में है, जब हमारे मुख्य कोच डेविड हाउटन आए थे, तो उन्होंने हमेशा हमें यही सिखाया कि हमें पॉजिटिव क्रिकेट खेलने की तरफ प्रेरित किया।












Click it and Unblock the Notifications