हीथर नाइट ने भारतीय गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 300वें मुकाबले में जमाया ऐतिहासिक शतक

INDW vs ENGW: भारत के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप मुकाबले में इंग्लैंड की बैटिंग लाइनअप ने धमाका कर दिया। भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए इंग्लिश खिलाड़ी हीथर नाइट ने एक ऐतिहासिक सैकड़ा जमा दिया और भारत के लिए मुश्किलें खड़ी करने का काम किया।

हालांकि दीप्ति शर्मा ने टीम इंडिया के लिए अच्छी गेंदबाजी की लेकिन हीथर नाइट का बल्ला वह भी नहीं रोक पाईं। हीदर नाईट ने विकेट के चारों तरफ धमाकेदार शॉट जड़े और अपने 300वें इंटरनेशनल मैच को शतक जड़ते हुए यादगार बना दिया। उनकी शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने अपना स्कोर 288 रनों तक पहुंचा दिया।

indw vs engw

हीथर नाइट ने अपनी बैटिंग में तूफानी अंदाज दिखाया और महज 86 गेंदों में ही सैकड़ा पूरा कर लिया। वह 91 गेंदों की पारी में 109 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 288 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 51 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये थे लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि इंग्लिश टीम ने जो लक्ष्य अपने दिमाग में रखा था, वह हासिल कर लिया। अगर हीथर नाइट रन आउट नहीं होतीं, तो इंग्लैंड का स्कोर 300 पार होने वाला था।

वह 34 साल और 297 दिनों की उम्र में इंग्लैंड से एकदिवसीय शतक जड़ने वाली दूसरी उम्रदराज खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले यह कारनामा जेनेट ब्रिटिन ने किया था। उस समय उनकी उम्र 38 साल और 161 दिन थी। उन्होंने 1997 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के सामने विजयवाड़ा में यह कारनामा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+