IND vs BAN: हरमनप्रीत कौर ने खेली धुआंधार पारी, भारत ने बांग्लादेश को बुरी तरह हराया

INDW vs BANW: भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश दौरे का धमाकेदार आगाज किया। भारतीय टीम ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए पहला मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 114 रनों का स्कोर बनाया। जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम ने 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बांग्लादेश की ओपनर बल्लेबाज शमीमा सुल्ताना 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उनके बाद साथी रानी 22 के निजी स्कोर पर चलती बनीं। शोभना ने 23 रनों की पारी खेली। निगार सुल्ताना 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं।

harmanpreet kaur

शोरना अख्तर ने बांग्लादेश की टीम को 28 रनों का सहयोग दिया। उनके अलावा ऋतू मोनी ने 11 रन बनाये। इस तरह बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 114 रनों का स्कोर हासिल किया। भारतीय टीम के लिए पूजा वस्त्राकर को एक विकेट मिला। मिन्नू मणि ने 1 और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट झटका।

जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शेफाली वर्मा बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 11 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 38 रन बनाये। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी संभाली।

हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 54 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके साथ यास्तिका भाटिया ने भी 9 रनों की नाबाद पारी खेली। इस तरह टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 118 रनों का स्कोर हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातून ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+