वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च, किये गए कुछ बड़े बदलाव
Indian Team Jersey for World Cup: महीने वर्ल्ड कप में भारतीय टीम जो किट पहनेगी, उसे जारी कर दिया गया है। किट स्पॉन्सर एडिडास ने टीम इंडिया के जर्सी जारी की है। इसी साल टीम इंडिया का किट स्पॉन्सर एडिडास को बनाया गया है। इससे पहले किलर जीन्स के पास प्रायोजन के अधिकार थे।
किलर जीन्स के अलावा टीम इंडिया का किट स्पॉन्सर एमपीएल भी रहा है। एडिडास के साथ करार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले के साथ शुरू हुआ था। बीसीसीआई और एडिडास के बीच डील वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़ी थी। हालांकि वित्तीय करार के बारे में बोर्ड ने कोई खुलासा नहीं किया।

सूत्रों की मानें तो एडिडास के साथ करार से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को प्रति मैच के 65 लाख रुपये प्राप्त होते हैं। पूरी डील 250 करोड़ की बताई जा रही है। मार्च 2028 तक का अनुबंध है। एडिडास वर्ल्ड में सबसे बड़े स्पोर्ट्स ब्रांड्स निर्माता कम्पनी है।
भारतीय टीम की जर्सी हाल ही के मैचों में पहनी गई जर्सी की तरह दिखती है लेकिन इसमें कुछ बदलाव किये गए हैं। कन्धों पर तीन लाइन को तिरंगे की लाइन्स से बदला गया है। लोगो में तीन स्टार की जगह दो ही होंगे। वनडे वर्ल्ड कप भारत ने दो बार जीता है, इस वजह से दो स्टार ही रखे गए हैं। 1983 और 2011 में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था।
1983 ignited the spark.
— adidas (@adidas) September 20, 2023
2011 brought in glory.
2023 marks the beginning of #3KaDream. pic.twitter.com/1eA0mRiosV
भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन की बात की जाए तो यह अच्छा रहा है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज जीती थी। इसके बाद एशिया कप में भारतीय टीम ने श्रीलंका को फाइनल मैच में 10 विकेट के बड़े अंतर से पराजित करते हुए खिताबी जीत हासिल की थी। अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications