टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उखाड़ फेंका, बेइज्जत होने के कुछ ही दिनों बाद हासिल की बादशाहत
टीम इंडिया को इंग्लैंड में जब टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था, तो काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम की टॉप रैंकिंग भी चली गई थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर भी कई बातें सामने आई थीं लेकिन अब ज़िम्बाब्वे में स्थिति बदल गई है।
टीम इंडिया ने अपनी खोई हुई कुर्सी वापस हासिल कर ली है। इंग्लैंड को पछाड़ते हुए भारतीय टीम अब टी20 रैंकिंग की टॉप टीम बन गई है। हाल मी में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद जब भारत ने पहला स्थान गंवाया था, तो फैंस में गुस्सा देखने को मिला था।

इंग्लैंड में 4 और आयरलैंड में 2 हार के साथ भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा था। इन छह मैचों के कारण टीम इंडिया रैंकिंग में नीचे चली गई थी। इसके बाद सवाल खड़े हुए थे कि हाल ही मी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का यह हाल कैसे हो सकता है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी सवालों के घेरे में थे। सलेक्टर्स और कोच हर कोई आलोचना का शिकार था।
इसके बाद ज़िम्बाब्वे में दो मैचों में तूफानी जीत दर्ज करने के कारण टीम इंडिया ने वापस अपना खोया हुआ सम्मान हासिल कर लिया। आईसीसी ने सोशल मीडिया पर आकर टॉप टीम की घोषणा कर दी। भारत और इंग्लैंड दोनों के अब 268 रेटिंग पॉइंट्स हैं लेकिन पॉइंट्स में भारत आगे हैं, इस वजह से टॉप स्थान हासिल कर लिया। भारत के पास 16088 पॉइंट्स और इंग्लैंड के पास 10186 पॉइंट्स हैं।
टी20 टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे स्थान पर है। उनके अलावा चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड और पांचवें नम्बर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है। छठे स्थान पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान है। उसके बाद वेस्टइंडीज की टीम का नाम सातवें स्थान पर है। बाद में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान का नाम है।


Click it and Unblock the Notifications
