इधर टीम इंडिया का सेलिब्रेशन, उधर धोनी और साक्षी ने मनाया जश्न, जानें किस वजह से काटा केक
टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने के बाद अंततः टीम इंडिया आज दिल्ली पहुँच गई। भारत आने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिले। पीएम ने खिलाड़ियों के साथ मुलाक़ात की और तस्वीरें भी सामने आई हैं।
भारत आने के बाद होटल में जाते समय खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। भारतीय टीम के खिलाड़ी भांगड़ा करने में पीछे नहीं रहे। ढोल की थाप पर सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, ऋषभ पन्त जैसे कई खिलाड़ी थिरकते हुए नजर आए और माहौल बना दिया।

इन सबके बीच भारत के लिए पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला कप्तान अलग कोने में जश्न मना रहा था। यहाँ बात हो रही है महेंद्र सिंह धोनी की, जो अपनी पत्नी साक्षी के साथ केक काटते हुए दिखे हैं। दोनों का एक वीडियो भी सामने आ गया है। हालांकि यहाँ कारण दूसरा है।
धोनी और साक्षी केक टी20 वर्ल्ड कप जीतने की ख़ुशी में नहीं काट रहे हैं। इसके पीछे एक पर्सनल कारण है। धोनी और साक्षी अपने विवाह की वर्षगाँठ मना रहे थे। इस वजह से दोनों ने सेलिब्रेशन करते हुए केक काटा है, वर्षगाँठ मनाने की तस्वीर और वीडियो भी आया है।
गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 इतिहास में खेले गए पहले वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लिया था। उस समय टीम इंडिया के सामने पाकिस्तानी टीम थी और यह वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। धोनी की टीम में कई नए चेहरे उस समय शामिल थे।
अब रोहित शर्मा ने भी इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में जाकर फाइनल जीत लिया। टीम इंडिया ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम को पराजित करते हुए धमाका कर दिया। भारतीय टीम पिछले कुछ दिनों से बारबाडोस में फंसी थी, तूफ़ान के कारण आ नहीं पा रही थी लेकिन बीसीसीआई ने उनको विशेष विमान से बुला लिया।












Click it and Unblock the Notifications