इंग्लैंड के खेमे तक पहुंचा टीम इंडिया का खौफ, पूर्व कप्तान नासिर हुसैन बोले- भारत दौरे पर होगी असली परीक्षा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि इंग्लैंड के लिए भारत का दौरा काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि भारतीय स्थितियों में खेलना आसान नहीं होगा।

England Cricket Team

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को दो टेस्ट मैचों में मात देने के बाद टीम इंडिया की दहशत इंग्लैंड के खेमे तक पहुंच गई है। दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि इंग्लैंड की सबसे बड़ी चुनौती भारत में होगी, जब वो अगले साल टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत जाएगी। आपको बता दें कि इंग्लैंड फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज खेल रही है, जहां पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने मेहमान टीम को 267 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह सीरीज दो टेस्ट मैचों की है।

भारत की कंडीशन में खेलना होगा चुनौतीपूर्ण- नासिर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड को मिली बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए नासिर हुसैन ने कहा है कि इंग्लैंड की सबसे बड़ी चुनौती भारत में होगी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लैंड के लिए भारतीय परिस्थितियां सबसे अधिक चुनौतिपूर्ण होंगी। नासिर हुसैन ने कहा कि भारत की टीम इंग्लैंड के लिए कितनी बड़ी चुनौती बन सकती है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया ने 2001 के बाद से भारत को उसी के घर में कोई सीरीज नहीं जीती है।

इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा है टीम इंडिया- हुसैन

आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट फॉर्मेट में बैजबॉल शैली को अपनाया हुआ है, जिसमें इंग्लैंड के गेंदबाज और बल्लेबाज आक्रामक शैली से खेलते हैं। उनकी इस शैली की बदौलत ही टीम को लगातार सफलताएं मिल रही हैं। वहीं भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगातार दो टेस्ट मैच हरा दिए हैं और अगर ऑस्ट्रेलिया एक और टेस्ट हार गई तो वो सीरीज भी गंवा देगी। टीम इंडिया के इसी प्रदर्शन को देखने के बाद नासिर हुसैन ने इंग्लैंड के लिए भारतीय टीम को बड़ा खतरा बताया है।

बता दें कि इंग्लैंड की टीम 2024 के शुरुआत में ही भारत का दौरा करेगी, जहां टीम को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी होगी। इस सीरीज का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। यह दौरा जनवरी में शुरू होगा और मार्च तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+